WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मंदसौर पुलिस द्वारा मेडिकल में एडमिशन के नाम पर अंतराज्यीय सायबर ठग गैंग का खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख 90 हजार की राशि बरामद!

780
WhatsApp Image 2025 03 21 At 19.54.15

मंदसौर पुलिस द्वारा मेडिकल में एडमिशन के नाम पर अंतराज्यीय सायबर ठग गैंग का खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख 90 हजार की राशि बरामद!

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। नगर पुलिस अधीक्षक मदंसौर श्री सतनाम सिंह के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा साईबर ठग गैंग का पर्दाफाश कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से कुल 06 लाख 90 हजार रुपये का धोखाधड़ी से प्राप्त किए रुपए बरामद किये हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार बताया है-कि दिनांक 31 जनवरी फरियादीया भारती भावसार पति अनिल भावसार उम्र 50 साल निवासी नई आबादी गौल चौराहा मंदसौर ने थाना पर आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख करवाई कि उनके लड़के हार्दिक के साथ मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर 30 लाख रुपयो की ठगी आरोपियों के द्वारा की गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जिला मदंसौर पर अपराध क्रमांक 65/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएसएस का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। जो अनुसंधान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक संदीप मौर्य, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कनेश, कमलेश भदौरिया, जितेन्द्र नागदा की एक टीम गठित कर नागपुर रवाना किया गया। जो नागपुर में साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस के द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

WhatsApp Image 2025 03 21 at 19.54.14

जिसका नाम सुजीत उर्फ सुरजीत पिता श्रवण सिंह निवासी मनीष नगर नागपुर महाराष्ट्र होकर उक्त आरोपी को दिनांक 06-03-25 को माननीय न्यायालय मे पेश किया जाकर आरोपी का 14 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। उक्त आरोपी को साथ में लेकर पुलिस टीम उक्त घटना से संबधित अन्य आरोपियों को दबोचने के लिये कलकत्ता की ओर रवाना हुई। कलकत्ता में संभवतः उक्त प्रकरण से संबधित अन्य आरोपियों को प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तार संबधी जानकारी मिलने पर वह आरोपी नहीं मिल सके परंतु उक्त अपराध से संबधित साक्ष्य जुटाकर पुलिस टीम वापस आई व पुनः पुलिस टीम नागपुर में उक्त अपराध की विवेचना के दौरान रवाना हुई है। विवेचना कार्यवाही के दौरान अभी तक धोखाधड़ी किये गये रुपयों में से कुल 06 लाख 90 हजार रुपये बरामद किये गये हैं व दिनांक 20-03-25 आरोपी को जेल में दाखिल किया व उक्त अपराध में प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है तथा प्रकरण में शेष राशि भी जल्द ही बरामद कर ली जाएगी।

इस कार्यवाही में पुलिस टीम-निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली उपनिरीक्षक संदीप मौर्य, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कनेश, जितेन्द्र नागदा, राकेश मईडा, योगेश साहू, साइबर टीम आशीष बैरागी, मुजफ्फर शेख, मनीष बघेल, गौरव का सराहनीय योगदान रहा।