WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Registration on ‘Sampada.2’ Starts from Tomorrow : एक अप्रैल से सिर्फ ‘संपदा.2’ पर ही रजिस्ट्रियां और स्टाम्प दर्ज किए जा सकेंगे!

732
WhatsApp Image 2025 03 31 At 20.13.56

Registration on ‘Sampada.2’ Starts from Tomorrow : एक अप्रैल से सिर्फ ‘संपदा.2’ पर ही रजिस्ट्रियां और स्टाम्प दर्ज किए जा सकेंगे!

महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी जिला पंजीयक और उप पंजीयकों को निर्देशित किया!

Bhopal : नए वित्तीय वर्ष से प्रदेश की ई-पंजीयन प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक अप्रैल से सिर्फ संपदा.2 पोर्टल पर ही रजिस्ट्रियां और स्टांप दर्ज किए जा सकेंगे। संपदा-1 को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। संपदा साफ्टवेयर को लेकर महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर ने आदेश जारी किए। इसमें बताया गया कि ई-रजिस्ट्री और ई-स्टांप प्रणाली में संपदा पोर्टल के उन्नत संस्करण संपदा.2 का संचालन अप्रैल 2024 से अक्टूबर 2024 तक चार जिलों में प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया था। इसे 10 अक्टूबर 2024 से प्रदेश में विस्तारित किया जा चुका है।

उन्नत संस्करण के माध्यम से फरवरी 2025 तक कुल 2 लाख 19 हजार 878 दस्तावेजों की रजिस्ट्री और एक लाख 10 हजार 524 रुपयों के ई-स्टांप जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान में पायलट जिलों के मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालयों में सिर्फ संपदा.2 संचालित किया जा रहा है। इसे विस्तारित करते हुए प्रदेश के सभी उप पंजीयक कार्यालयों के लिए लागू करते हुए संपदा.1 का संचालन बंद किए जाने का निर्णय लिया गया। ऐसे में सभी सेवा प्रदाताओं ने संपदा.1 में ली गई क्रेडिट लिमिट को 31 मार्च तक उपयोग किया।

सेवा प्रदाता संपदा.1 के माध्यम से सिर्फ 31 मार्च तक के लिए दस्तावेज व स्टांप दर्ज किए गए। यदि ये दस्तावेज अप्रैल के लिए दर्ज करते हैं, तो वह नहीं बन पाएंगे और संपदा.2 में भी हस्तारित नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे में इससे संबंधित सभी सपोर्ट टिकट का निराकरण 31 मार्च तक कर लिया जाए। सेवा प्रदाताओं के लिए नवीन क्रेडिट लिमिट लेने की सुविधा 30 मार्च को बंद कर दी जाएगी। 31 मार्च के लिए रजिस्ट्री प्रस्तावित है, तो शुल्क पहले जमा कर दें। संपदा.1 से रजिस्टर्ड दस्तवेजों को देने से पहले अच्छे से जांच लें, विसंगति होने पर दस्तावेज जारी न करें।