WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Number One in the State : सम्पत्ति कर 6.99 करोड़ और जल कर 1.20 करोड़ अधिक वसूल कर निगम बना प्रदेश में नम्बर वन!

संपत्तिकर व जलकर कर्मचारियों का महापौर व निगम आयुक्त ने किया सम्मान!

810
WhatsApp Image 2025 04 02 At 10.49.57 AM

Number One in the State : सम्पत्ति कर 6.99 करोड़ और जल कर 1.20 करोड़ अधिक वसूल कर निगम बना प्रदेश में नम्बर वन!

Ratlam : संपत्तिकर व जलकर वसूली प्रतिशत में रतलाम नगर निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर आकर इतिहास रचा गया। इस पर महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया व निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने संपत्तिकर तथा जलकर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर सम्मान करते हुए बधाई दी।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि संपत्तिकर की वसूली बीते वर्ष 13.52 करोड़ थी जो इस वर्ष 20.51 करोड़ पर पंहुच गई हैं। इस तरह गत वर्ष की तुलना में 6.99 करोड़ अधिक है। इसी तरह जलकर की गत वर्ष वसूली 6.45 करोड़ थी जो इस वर्ष 7.65 करोड़ पर पंहुच गई है इस तरह गत वर्ष की तुलना में 1.20 करोड़ अधिक है। संपत्तिकर व जलकर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मेहनत का ही फल है कि संपत्तिकर व जलकर वसूली प्रतिशत में रतलाम नगर निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इस सम्मान के हकदार नगर के नागरिक भी हैं जिन्होने तत्परता से संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा कराई है।

WhatsApp Image 2025 04 02 at 10.49.36 AM

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, हरीश मिश्रा, देवेन्द्र पुरोहित, सतीश यादव, जितेन्द्र उपाध्याय सहित संपत्तिकर व जलप्रदाय विभाग के कर्मचारी मौजूद रहें!