WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मध्यप्रदेश में कोरोना थमता जा रहा है- नरोत्तम मिश्रा

नए पॉजिटिव केस के बजाय स्वस्थ होने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है

796
WhatsApp Image 2022 01 28 At 2.57.16 AM 696x385

भोपाल: प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कोरोना के नए पॉजिटिव केस के बजाय स्वस्थ होने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना थमता जा रहा है।

मिश्रा ने कहा कि एक्टिव केस की संख्या घटने लगी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 7 हजार 763 नए प्रकरण आए हैं जबकि स्वस्थ होकर 10 हजार 16 लोग घर गए हैं। अभी संक्रमण की दर 10.89 है जबकि रिकवरी रेट 95.08 है।

प्रदेश में 24 घंटे में 71 हजार 268 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।

 

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया किअभी तक प्रदेश में 10 करोड़ 90 लाख 29 हजार 434 वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री स्वयं इन सब कार्यों का मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 1857 मामले भोपाल में आए हैं जबकि इंदौर में प्रकरणों की संख्या 1498 रही।

इसके अलावा ग्वालियर में 282 और जबलपुर में 650 मामले आए हैं।

प्रदेश की अन्य स्थानों पर तुलनात्मक रूप से प्रकरण कहीं बढ़ रहे हैं तो कहीं घट रहे हैं।