WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Leave on Organ Donation : ऑर्गन डोनेशन पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की छुट्टी!

591
WhatsApp Image 2025 04 03 At 17.09.00

Leave on Organ Donation : ऑर्गन डोनेशन पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की छुट्टी!

यह प्रावधान 2023 के कार्मिक मंत्रालय के आदेश के तहत लागू किया गया!

New Delhi : केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑर्गन डोनेशन (अंगदान) पर 42 दिन की स्पेशल कैजुअल लीव देने का प्रावधान किया है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। यह छुट्टी सर्जरी के टाइप पर निर्भर नहीं करेगी और इसे सरकारी डॉक्टर की सिफारिश पर अधिकतम 42 दिनों तक लिया जा सकता है।

यह छुट्टी आमतौर पर अस्पताल में भर्ती होने के दिन से शुरू होगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर सर्जरी से एक सप्ताह पहले भी ली जा सकती है। यह प्रावधान 2023 में कार्मिक मंत्रालय के आदेश के तहत लागू किया गया था, जिससे ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि अभी सरकारी कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।

सीजीएचएस के तहत सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार को सस्ते दरों पर इलाज, दवाएं और अस्पताल में भर्ती की सुविधा मिलती है। रिटायरमेंट के बाद भी सीजीएचएस की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं महिलाओं को 6 महीने की मैटरनिटी लीव और पुरुषों को 15 दिन की पैटरनिटी लीव दी जाती है। गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में लंबी मेडिकल लीव की सुविधा भी मिलती है।