WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

हत्या के प्रकरण में 2 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

907
WhatsApp Image 2025 04 08 At 20.22.38

हत्या के प्रकरण में 2 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Ratlam : शहर के ग्राम कनेरी के हाई स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल के पास 22 जनवरी 2025 को थाना दीनदयाल नगर क्षैत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जांच के दौरान व्यक्ति कि शिनाख्त भरत (26) पिता मोहन भाभर निवासी ग्राम जेतपाड़ा थाना बिलपांक जिला रतलाम के रूप मे की गई थी पुलिस को मौके पर मृतक भरत भाभर की मोटरसाइकिल भी मिली थी।

पुलिस की पड़ताल में प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना दीनदयालनगर पर प्रकरण क्रमांक 57/25 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना तथा घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों एवं परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी हत्या का मुख्य आरोपी बलराम सिंगाड़ घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

मामले में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में फरार आरोपी बलराम की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार को आरोपी बलराम पिता नंदराम सिंगाड़ (27) निवासी ग्राम आलनिया को गिरफ्तार किया गया।

हत्या के मामले में पूर्व में पुलिस ने सुनिल (30) पिता रामलाल गणावा जाति भील निवासी ग्राम कोलवाखेड़ी, ईश्वर (30) पिता शंभू लाल सिंगाड़ निवासी आलनिया, राहुल (21) पिता मुन्नालाल मालीवाड़ निवासी आलनिया, दिनेश (25) पिता रमेश परमार निवासी जुलवानिया, राहुल (25) पिता शांतिलाल भाबर निवासी ग्राम जेतपाड़ा, संजय (30) उर्फ बबलू पिता कैलाश मईडा निवासी ग्राम कुआझागर, माया (24) उर्फ दीपिका पति संजय उर्फ बबलू निवासी ग्राम कुआझागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी दीनदयाल नगर रविन्द्र दंडोतिया, दीपक सिंह, अवधेश प्रताप सिंह की भूमिका रही।