WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री अपने साथ कुक्षी से राज्यमंत्री, कमिश्नर और धार बीजेपी अध्यक्ष को मांडव लेकर गए!

793
WhatsApp Image 2025 04 09 At 19.43.00

मुख्यमंत्री अपने साथ कुक्षी से राज्यमंत्री, कमिश्नर और धार बीजेपी अध्यक्ष को मांडव लेकर गए!

रात्रि विश्राम के दौरान तीनों विशिष्ट लोगों से महत्वपूर्ण चर्चा की संभावना!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में भाग लेने कुक्षी आये थे। इसके बाद उन्हें कुक्षी से मांडव रवाना होना था, जहां वे रात्रि विश्राम भी करेंगे। लेकिन, कुक्षी से रवाना होते समय अपने साथ हेलीकॉप्टर में केंद्रीय राज्यमंत्री और धार की सांसद सावित्री ठाकुर, जिला अध्यक्ष एवं कमिश्नर दीपक सिंह भी उनके साथ मांडव सवार हुए।

WhatsApp Image 2025 04 09 at 19.43.22

कुक्षी में आयोजित कायर्क्रम के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही हेलीपेड पर पहुंचे उन्होंने राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार को अपने साथ हेलीकॉप्टर में बिठा लिया। लेकिन, जैसे ही विदाई देने के लिए खड़े कमिश्नर दीपक सिंह को देखा तो मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठा लिया और अपने साथ मांडव ले गए।

राज्यमंत्री, जिला अध्यक्ष और कमिश्नर का मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से जाना महत्वपूर्ण घटना है। समझा जा रहा है कि धार या संभाग को लेकर मुख्यमंत्री को कुछ खास जानकारियां लेना है इसलिए इन विशिष्ट लोगों को अपने साथ लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम मांडव में होना है इसलिए वहां इन तीनों लोगों से चर्चा हो सकती है।