WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

केन्‍द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती ठाकुर ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए

940
WhatsApp Image 2025 04 18 At 15.54.48

केन्‍द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती ठाकुर ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए

सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। केन्‍द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार सुबह अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा जिले वासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। उसके पश्चात मंदसौर वल्लभाचार्य नगर काला खेत मैदान में चल रहे विशाल महा सोमयज्ञ में शामिल हुई।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 14.09.12

केंद्रीय मंत्री श्रीमती ठाकुर ने सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की।

केंद्रीय मंत्री विशेष रूप से विराट महा सोमयज्ञ में शामिल होने अल्पप्रवास पर सुबह मंदसौर पहुंची और दोपहर धार के लिए प्रस्थान कर गईं।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 14.09.13

सोमयज्ञ सम्राट वरेण्य विद्वान डॉ व्रजोत्सव महाराजश्री के निर्देशन में यज्ञ आहुति देने के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं विधायक व पूर्व मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग ने डॉ व्रजोत्सव महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराजश्री ने उपरणा ओढ़ाकर शुभ मंगल कामना की।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 14.09.13 1

इस दौरान सोमयज्ञ आयोजन समिति संयोजक एवं सांसद श्री सुधीर गुप्ता, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला सोमयज्ञ आयोजन समिति अध्यक्ष प्रहलाद काबरा ब्रजेश जोशी उमेश पारिख सुषमा आर्य राजेन्द्र चाष्टा विक्रम भटनागर संजय गोठी निर्मला गुप्ता विजय सुराणा विद्या उपाध्याय प्रधुम्न शर्मा गौरव अग्रवाल राजेश नामदेव सुनीता भावसार गरिमा भाटी आरती दवे बिंदु चंद्रे शान्ति फरक्या अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद थे।