WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Pahalgam Terrorist Attack : आतंकवादी हमले में मारे गए 27 लोगों में इंदौर के सुशील नाथेनियल भी, बेटी के पैर में गोली लगी!

हमले में दो महिलाएं घायल भी हुई, एक भगदड़ में गिरी, दूसरी घटना देखकर सदमे में!

1904

Pahalgam Terrorist Attack : आतंकवादी हमले में मारे गए 27 लोगों में इंदौर के सुशील नाथेनियल भी, बेटी के पैर में गोली लगी!

Indore : कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 पर्यटक मारे गए और 11 घायल हुए। मृतकों में इंदौर के सुशील नाथेनियल भी हैं, जो आलीराजपुर में जीवन बीमा निगम की सेटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। इस हमले में उनकी मौत हुई, जबकि बेटी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया। सुशील इंदौर के एमआर-10 के अभिनंदन नगर में रहते थे।

वे चार दिन पहले ही बेटे ऑस्टन (21), बेटी आकांक्षा (30) और पत्नी जेनिफर के साथ कश्मीर गए थे। जेनिफर खातीपुरा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। घायल आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं। परिवार मूल रूप से जोबट का निवासी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बेटा और पत्नी सुरक्षित हैं। घटना के समय आतंकवादियों ने सुशील को घुटनों पर बैठाया और उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। जब उन्होंने अपना धर्म क्रिश्चियन बताया, तो आतंकवादियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने सुशील की बेटी पर भी गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी।

पहलगाम के आतंकवादी हमले में इसी परिवार की दो महिलाएं बच गई। भगदड़ में घायल होने वाली महिला आकांक्षा मृतक सुशील की बेटी है, जबकि दूसरी महिला जेनिफर उनकी पत्नी है, जो गोलियों की आवाज और पर्यटकों के शव देखने के बाद सदमे में चली गईं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इन दोनों के सामने ही आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलियां चलाकर हत्याकांड किया था।

बताया गया कि आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी के बाद जब महिलाएं भागी थीं, तो आकांक्षा के पैर में गोली लगी। जबकि, दूसरी महिला उनकी मां है, जिनके पास से गोलियां निकली, जिससे वे सदमे में है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।