WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SP के निर्देश पर पुलिस थानों पर गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों की कराई गुंडा परेड, आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही!

888
WhatsApp Image 2025 04 24 At 17.43.17

SP के निर्देश पर पुलिस थानों पर गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों की कराई गुंडा परेड, आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही!

Ratlam : SP अमित कुमार के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थाने के गुंडा रजिस्टर में अंकित बदमाशों की गुंडा परेड करने हेतु निर्देशित किया गया। वारदातों पर लगाम लगाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में 3 दिनों के अंदर जिले के सभी अनुभाग के थानों पर गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडों को थाने पर बुलाकर गुंडा परेड कराई, गुंडा परेड के दौरान अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों तथा किसी को भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर रुखसत किया।

3 दिनों में जिले के रतलाम शहर अनुभाग के चारों थानों पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में कुल 39 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई। रतलाम ग्रामीण अनुभाग में एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में 30 गुंडों, हिस्ट्रीशीटरो, बदमाशों की परेड करवाई गई तथा डोजियर फॉर्म भरवाए गए। जावरा शहर अनुभाग के थानों पर सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में कुल 91 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई।

जावरा ग्रामीण अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में कुल 35 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई। आलोट अनुभाग के सभी थानो पर एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में कुल 36 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई तथा सैलाना अनुभाग के सभी थानों पर एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में कुल 57 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की परेड करवाई गई 3 दिनों में जिले के सभी 6 अनुभाग के थानों पर कुल 273 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की गुंडा परेड करवाई गई। आगामी दिनों में शेष बचे अन्य गुंडो की भी गुंडा परेड कराई जाएंगी!