WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Gandhi Sagar Sanctuary : दोनों चीतों पावक और प्रभास को रास आ गया अपना नया ठिकाना गांधी सागर अभयारण्य!

620
WhatsApp Image 2025 04 24 At 18.33.28

Gandhi Sagar Sanctuary : दोनों चीतों पावक और प्रभास को रास आ गया अपना नया ठिकाना गांधी सागर अभयारण्य!

दोनों ने शिकार किया और अपने 64 वर्ग किमी के अभयारण्य का मुआयना किया!

Bhopal : मंदसौर जिले का गांधी सागर अभयारण्य दोनों चीतों पावक और प्रभास को रास आ गया। यहां पहुंचने के 30 घंटे के अंदर दोनों ने एक साथ मिलकर एक नर चीतल का शिकार किया। दोनों ने चीतल को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा। ये दोनों चीते 20 अप्रैल को शाम 5:30 बजे छोड़े गए थे।

पावक और प्रभास दोनों ही चीतों को कूनो नेशनल पार्क से गांधी सागर अभयारण्य लाया गया हैं। नर चीते पावक और प्रभाष दोनों करीब 6-6 साल के हैं। इन दोनों को दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी 2023 को लाया गया था। दोनों सगे भाई है।

वन विभाग के अनुसार, यह शिकार चीतों के अगले तीन दिन के भोजन की आवश्यकता को पूरा करने वाला है, इसके बाद वे नया शिकार करने निकलेंगे। चीतों की देखरेख के लिए वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। डीएफओ संजय रायखेरे ने बताया कि चीतों के लिए 64 वर्ग किलोमीटर का विशेष बाड़ा बनाया गया है। पिछले 24 घंटों में चीतों ने इस पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और कई बार पानी भी पिया। कुनो से यहां लाए जाने से पहले इन चीतों ने पेट भर भोजन किया था।