WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

55 Members Joined Labour Union : एम्प्लाइज यूनियन पूर्व मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने 55 समर्थकों सहित नागर एवं गिरी के नेतृत्व में मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की!

817
WhatsApp Image 2025 04 25 At 17.22.11

55 Members Joined Labour Union : एम्प्लाइज यूनियन पूर्व मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने 55 समर्थकों सहित नागर एवं गिरी के नेतृत्व में मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की!

Ratlam : शुक्रवार को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की मंडल कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई थी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर संगठनात्मक चर्चा की गई, जिसमें कर्मचारी हितों के लिए विभिन्न शाखाओं से सुझाव लिए गए। जिसके पश्चात वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोलंकी ने अपने 55 समर्थको के साथ एम्प्लाइज यूनियन छोड़कर मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

जिसमें प्रमुख रुप से राजेश माथुर, जयराम शर्मा, कमलेश मिश्रा, मनोज कुमार, रवि पटेल, हिम्मत यादव, डेविड कतारिया, कैलाश बोरासी, जीतराम मीणा सहित 55 लोगों ने संगठन की सकारात्मक कार्यशेली एवं रेल कर्मचारियों के हितों में कार्य करने की शपथ लेकर मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की साथ ही सर्वसम्मति से सोलंकी को सहायक मंडल मंत्री के पद पर नियुक्त किया।

उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा कि मजदूर संघ कर्मचारी हित में कार्य करता हैं सभी एकजुट होकर कार्य करते रहें संगठन में प्रत्येक कार्यकर्त्ता को सम्मान दिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा सब मिलकर संगठन को मजबूत करें। इस दौरान नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मेरे लिए संगठन हित सर्वोपरि रहेगा मैं और मेरे साथी संगठन को सशक्त करने के लिए आप सभी के सहयोग से तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बड़गोत्या, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र सिंह राठौर, शेख जमील, राजेंद्र चौधरी, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता, गौरव ठाकुर, अमित चौहान, बापी चौधरी, हिमांशु पिटारे, आशाराम मीणा, विशाल गुप्ता, अशोक टंडन, मोहित टाक, सुमित गर्ग, दिनेश छपरी, सुनील डागर,रूप सिंह बघेल सहित अन्य मौजूद रहें!

कार्यक्रम का संचालन सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत ने एवं आभार सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने माना।