WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Update: ठंड से केवल 2 दिन राहत, गुरुवार से फिर बढ़ेगी ठंड की चमक

1246

 

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

Bhopal: देश और प्रदेश में 2 दिन बाद फिर से ठंड का प्रवाह तेज होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी केवल दो दिन ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार से फिर देश के अधिकांश राज्यों में ठण्ड की चमक बढ़ेगी।

भारत के पश्चिम दिशा से फिर एक विक्षोप आ रहा है जो अगले 36 से 48 घंटों में भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में हिमपात की स्थिति बनाएगा। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बारिश की स्थिति बन सकती है। इससे उत्तरी राज्यों सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में ठण्ड का प्रवाह फिर तेज़ होगा। प्रदेश में पारा गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को 8 से 9 डिग्री न्यूनतम होगा जबकि रविवार से थोड़ी राहत मिलेगी जो आधे फरवरी तक तो ठंडी से बनी रहेगी।