WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam Press Club निर्वाचन सम्पन्न, गोस्वामी फिर बने अध्यक्ष!

703
WhatsApp Image 2025 04 28 At 17.57.04

Ratlam Press Club निर्वाचन सम्पन्न, गोस्वामी फिर बने अध्यक्ष!

यश शर्मा सर्वानुमति से पुनः सचिव, 19 सदस्यीय कार्यकारिणी बनी विजेता!

Ratlam : रविवार को रतलाम प्रेस क्लब के निर्वाचन हुए जिसमें एक बार फिर से अध्यक्ष के पद पर मुकेशपुरी गोस्वामी काबिज हुए। सचिव पद पर यश शर्मा बंटी निर्विरोध मनोनीत हुए। साथ ही कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव समेत कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी जीत हासिल की। क्लब के चुनाव पॉवर हाउस रोड स्थित रतलाम प्रेस क्लब भवन पर हुए। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजीव ऊबी ने निर्वाचन अधिकारी रूप में निर्वाचन सम्पन्न करवाए। प्रारम्भ में साधारण सभा में आय-व्यय पत्रक एवं अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभा को वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, रमेश टाक, गोविंद उपाध्याय, राजेश मूणत, राजेश जैन, सुरेन्द्र जैन, नरेंद्र जोशी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ पत शरद जोशी ने सचिव पद पर यश शर्मा के समर्थन में सर्वानुमति का प्रस्ताव रखा जिसे अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी समर्थन दिया। सभा में वरिष्ठ सदस्य तुषार कोठारी ने अध्यक्ष पद पर सर्वानुमति से चुनाव तथा भविष्य में केवल अध्यक्ष और सचिव के पद पर ही चुनाव का प्रस्ताव रखा।

WhatsApp Image 2025 04 28 at 17.57.04 1

निर्वाचन अधिकारी राजीव ऊबी के साथ अधिवक्ता मनीष शर्मा, संतोष त्रिपाठी, सांवलिया पाटीदार, जेपी भट्ट, चेतन केलवा, मनीष नाटकर की टीम ने निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न करवाई। दोपहर 12 बजे नामांकन, दावा, आपत्ति, नाम वापसी आदि प्रक्रिया चलती रही। इसके बाद दोपहर 4 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई जो 5.45 बजे तक चली। मतदान के बाद मत पेटी को तत्काल सील कर दिया गया। शाम 6.30 बजे सभी के सामने मतपेटी खोली गईं और मतगणना की गई।

यह चुने गए पदाधिकारी!

अध्यक्ष के पद पर मुकेशपुरी गोस्वामी दोबारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए सौरभ कोठारी, सुजीत उपाध्याय और दिलजीत सिंह मान, सह-सचिव पद पर नीरज बरमेचा और हेमंत भट्ट, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज शुक्ला, सचिव पद पर यश शर्मा बंटी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने सर्वानुमति का प्रस्ताव आने से फार्म ही नहीं भरा। ऐसे में वह पुन: सचिव बने।

यह चुने गए कार्यकारिणी सदस्य!

निर्वाचन अधिकारी ऊबी की टीम ने सभी के सामने मत पेटी से निकले मतपत्रों की गणना की। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के लिए गणना की गई। यहां 17 प्रतिभागियों ने निर्वाचन में भाग लिया था। इसमें सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 11 सदस्यों में दिनेश दवे, किशोर जोशी सिकंदर पटेल, चंद्रशेखर सोलंकी, प्रदीप नागोरा, नीलेश बाफना, विनोद वाधवा, शुभ दशोत्तर, चैतन्य शर्मा, मानस व्यास निर्वाचित हुए। इसके साथ ही 11वें नम्बर पर राजेश वासनवाल और धरम वर्मा 32-32 वोट लेकर बराबरी पर रहें। इस पर चुनाव अधिकारी ने दोनों के बीच में से एक का चयन करने के लिए गोटी डाली। इसमें धरम वर्मा के नाम पर गोटी निकली और उन्हें विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद सभी विजेता प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी और उनकी टीम ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। परिणाम घोषित होने के बाद पत्रकार साथियों ने विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया। इसके बाद दोपहिया वाहनों पर रैली निकाली गई जो कालिका माता मंदिर पंहुची जहां सभी ने कालिका माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया।