WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 6 IAS अधिकारियों के तबादले, अल्पसंख्यक कल्याण और मुस्लिम वक्फ विभागों की देखरेख के लिए PS नियुक्त 

वक्फ परिसंपत्तियों के प्रबंधन की दिशा में सरकार का एक रणनीतिक कदम

794
Additional Charge and Reshuffle of IAS Officers

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 6 IAS अधिकारियों के तबादले, अल्पसंख्यक कल्याण और मुस्लिम वक्फ विभागों की देखरेख के लिए PS नियुक्त 

लखनऊ: UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 6 IAS अधिकारियों के तबादले के तबादला आदेश जारी किए हैं इनमें पांच विशेष सचिव और एक प्रमुख सचिव शामिल है।अल्पसंख्यक कल्याण और मुस्लिम वक्फ विभागों की देखरेख के लिए 1999 बैच की IAS अधिकारी प्रमुख सचिव श्रीमती संयुक्ता समद्दार को नियुक्त किया है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा बनाए गए भारतीय वक्फ संपत्ति प्रबंधन प्रणाली (WAMSI) के अनुसार, यूपी सुन्नी वक्फ के पास 20,483 एकड़ में फैली 1,24,866 संपत्तियां हैं, जबकि शिया वक्फ के पास 3,102 संपत्तियां हैं। समद्दार की नियुक्ति को वक्फ संपत्ति प्रशासन पर चल रही बहस के बीच इन व्यापक परिसंपत्तियों के प्रबंधन की दिशा में एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

पूरी तबादला सूची इस प्रकार है:

1999 बैच की IAS अधिकारी श्रीमती संयुक्ता समद्दार वर्तमान में प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन और नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश को प्रमुख सचिव – अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और मुस्लिम वक्फ विभाग, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2010 बैच के IAS अधिकारी श्री दिव्य प्रकाश गिरि वर्तमान में विशेष सचिव, यूपी राज्य आबकारी विभाग, विशेष सचिव, चीनी उद्योग और गन्ना विकास, उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त प्रभार के साथ, को विशेष सचिव – नमामि गंगे और ग्रामीण जल संसाधन, उत्तर प्रदेश के पद पर स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

2012 बैच के IAS अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा वर्तमान में विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश को स्थानांतरित कर विशेष सचिव – यूपी राज्य आबकारी विभाग, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।

2012 बैच के ही श्री रजनीश चंद्र वर्तमान में विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश को स्थानांतरित कर विशेष सचिव – ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।

2012 बैच के ही एक और IAS अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह,जो वर्तमान में विशेष सचिव, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश हैं, को स्थानांतरित कर विशेष सचिव – समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

2019 बैच की IAS अधिकारी श्रीमती पूजा यादव जो वर्तमान में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही हैं, को विशेष सचिव – उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।