WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap: 6600 रुपए की रिश्वत लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार, वेतन एरियर भुगतान के लिए 5% मांगी थी रिश्वत

870
Bribe
Bribe

Lokayukta Trap: 6600 रुपए की रिश्वत लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार, वेतन एरियर भुगतान के लिए 5% मांगी थी रिश्वत

बड़वानी. बड़वानी जिले में ठीकरी विकासखंड के एक स्कूल के प्रभारी लेखापाल को 6600 रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. शिक्षक की शिकायत पर लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की है.

यह मामला ठीकरी विकासखंड के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदरानीया का है. दरअसल, शिक्षक संजय वर्मा का जनवरी 2020 से अक्टूबर 2024 तक का वेतन विसंगति का एरियर 1,33,805 रुपये बकाया था. इस राशि के भुगतान के लिए जब वे लेखापाल हीरालाल गुप्ता मिले, तो उन्होंने कुल राशि का 5 प्रतिशत यानी 6,600 रुपये की रिश्वत मांगी.

दोनों में सौदा तय होने के बाद शिक्षक ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की. सोमवार को जब टीचर स्कूल के गेट पर घूस की रकम लेखापाल को दे रहा था, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगहाथों धर दबोचा.

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।