WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

Washington : एक घर में गोलीबारी में भारतीय मूल के 3 लोगों की मौत

419

वाशिंगटन : एक घर में गोलीबारी में भारतीय मूल के 3 लोगों की मौत

अमेरिका के वाशिंगटन प्रांत में एक घर में गोलीबारी की घटना में भारतीय मूल के 3 लोगों की मौत हो गयी। घटना 24 अप्रैल को वाशिंगटन प्रांत के न्यूकैसल शहर में घटी। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान हर्षवर्धन किक्केरी (44), श्वेता पन्याम (41) और ध्रुव किक्केरी (14) के रूप में हुई है। पुलिस ने श्वेता और ध्रुव की मौत को हत्या माना है, जबकि हर्षवर्धन की मौत को खुदकुशी बताया। पुलिस के मुताबिक जिस घर में यह गोलीबारी की घटना हुई, वहां एक परिवार रहता था। घटना की रात 911 पर कॉल आने के बाद अधिकारियों को 129वीं स्ट्रीट पर स्थित टाउनहाउस में बुलाया गया। हर्षवर्धन और श्वेता कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) तकनीक क्षेत्र की कंपनी होलोवर्ल्ड के मालिक थे। कंपनी की स्थापना 2018 में दोनों ने मिलकर की थी। इसमें हर्षवर्धन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में कार्यरत थे, जबकि श्वेता कंपनी की अध्यक्ष थीं।

चिकित्सा परीक्षक कार्यालय के अनुसार मृतकों की पहचान श्वेता पन्याम (41) और ध्रुव किकेरी (14) के रूप में हुई है। तीनों की गोली लगने से मौत हुई। पन्यम और ध्रुव की मृत्यु को हत्या के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जबकि हर्षवर्धन किक्केरी (44) की मृत्यु आत्महत्या के कारण हुई।