WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Short Encounter: कॉलेज छात्राओं से रेप का आरोपी दरिंदा फरहान SI की रिवाल्वर छीन कर भागा, पुलिस ने मारी गोली

1658
WhatsApp Image 2025 05 03 At 15.58.52

Short Encounter: कॉलेज छात्राओं से रेप का आरोपी दरिंदा फरहान SI की रिवाल्वर छीन कर भागा, पुलिस ने मारी गोली

भोपाल– Short Encounter: भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप का आरोपी दरिंदा फरहान SI की रिवाल्वर छीन कर भागा लेकिन जवाब में पुलिस ने उसके पैर गोली मारी।भोपाल में लव जिहाद मामले में फरहान मुख्य आरोपी है।दरअसल आरोपी को पुलिस मेडिकल कराने ले जा रही थी।इस दौरान आरोपी ने सब इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला किया।झूमाझटकी के दौरान युवक के पैर में गोली लगी।

इस शॉर्ट एनकाउंटर के बाद आरोपी को लेकर पुलिस हमीदिया अपस्ताल पहुंची जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रही है।जानकारी के अनुसार देर रात अशोका गार्डन पुलिस फरहान को लेकर गिरोह के फरार आरोपी अबरार की तलाश में सीहोर जिले के बिलकीसगंज जा रही थी। फरहान को शुक्रवार को ही अशोका गार्डन पुलिस ने रिमांड पर लिया है। फरहान ने पुलिस से कहा कि अबरार बिलकीसगंज में छिपा है। पुलिस रात साढ़े ग्यारह बजे अशोका गार्डन थाने से सुरक्षा बल के साथ फरहान का लेकर बिलकीसगंज जा रही थी। रातीबड़ थाने के आगे निकलते ही सरवर गांव में फरहान ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई। उसकी सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक सहित दो पुलिस वाले उसकी सुरक्षा के लिए नीचे उतरे। इस बीच आरोपी फरहान उप निरीक्षक की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। दोनों के बीच छीना झपटी में उप निरीक्षक के पिस्टल से गोली चल गई जो फरहार के पैर में लगी है। आरोपी फरार नहीं हो पाया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। फरहान को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराय गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। झूमाझटकी में दोनों पुलिसकर्मियों को सामान्य चोटे आई हैं। घटना देर रात की है। पुलिस की सुरक्षा में फरहान को हमीदिया में भर्ती कराने के साथ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है।भोपाल लव जिहाद में बड़ी कार्रवाई: हिंदू लड़कियों से रेप के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर!

फरहान के पनाह देने वालों पर नजर
अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि फरहान को पुलिस ने कल शाम को ही रिमांड पर लिया है। रात में उसे लेकर सीहोर जा रहे थे। ऐसे में उसके परिचितों और संबंधियों को जानकारी लगी होगी। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि कहीं फरहान के पनाहगार, करीबी और परिचित उसके फरार होने की कोई योजना तो नहीं बनाए हुए थे। पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने के बाद कोई उसे फॉलो कर बचाने का प्रयास में तो नहीं था। ऐसे साक्ष्य मिलने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि निजी कॉलेल की छात्राओं से दुष्कर्म, दरिंदगी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान सहित पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तातर कर चुकी है। फरहान के साथ नबील भी अशोका गार्डन थाना पुलिस की रिमांड पर हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरहान और उसके गिरोह के आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप के सीक्रेट फोल्डर में जितने भी वीडियो मिले हैं, अधिकांश फरहान के कॉलेज की छात्राओं के हैं। कुछ पासआउट हैं बाकी उसी कॉलेल की छात्राएं हैं।

Goa Temple Stampede : गोवा में धार्मिक जुलूस में भगदड़, 6 लोगों की मौत, 30 घायल, 10 की हालत गंभीर!