WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police Verification Report : अभा ग्राहक पंचायत ने डांस क्लासेस संचालकों व कोरियोग्राफर्स के पुलिस सत्यापन करने की उठाई मांग!

आमजनों की सुरक्षा को लेकर SP अमित कुमार से की सोजन्य भेंट!

698

Police Verification Report : अभा ग्राहक पंचायत ने डांस क्लासेस संचालकों व कोरियोग्राफर्स के पुलिस सत्यापन करने की उठाई मांग!

 

Ratlam : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नगर ईकाई द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से सौजन्य भेंटकर उन्हें पत्र देकर आमजनों की सुरक्षा हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रतलाम नगर ईकाई के नगर अध्यक्ष राजेश व्यास ने मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहर में सभ्रान्त समाज की छात्राओं व महिलाओं को नवयुवकों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के अंतर्गत छद्म नाम रखकर डांस क्लासेस संचालक व कोरियोग्राफर बनकर डांस सिखाने के नाम पर आर्थिक व शारीरिक शोषण किया, रतलाम शहर में भी पूर्व में डांस क्लास के संचालक द्वारा ऐसी ही घटना घटित की गई थी व शहर के मुख्य बाजारों व कॉलोनियों, गली-मोहल्लों में ऐसी कई डांस क्लासेस संचालित की जा रही हैं।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रचारक निरज बरमेचा ने बताया की ऐसे सभी डांस क्लास मे CCTV कैमरे अनिवार्य किए जाएं एवं समस्त संचालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं जिससे शहर में महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार का अपराध नहीं हो सके। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत सहसचिव अनुराग लोखंडे, नगर पर्यावरण प्रमुख निलेश शुक्ला, नगर विधि प्रमुख वैभव बैरागी उपस्थित रहें।