WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Railway Ministry Alert : भारतीय रेलें पाकिस्तान के निशाने पर, अलर्ट जारी किया, अधिकारियों को मैसेज!

1709
WhatsApp Image 2025 05 08 At 17.42.50

Railway Ministry Alert : भारतीय रेलें पाकिस्तान के निशाने पर, अलर्ट जारी किया, अधिकारियों को मैसेज!

रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के प्रिंसिपल चीफ ऑपरेशन मैनेजरों से जानकारी गोपनीय रखने को कहा!

New Delhi : रेल मंत्रालय ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को एक अहम चेतावनी जारी की। इस चेतावनी में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों द्वारा भारतीय सैन्य ट्रेनों की मूवमेंट से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिशों को लेकर सतर्क किया गया है। रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसी गोपनीय जानकारी किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

यह एडवाइजरी 6 मई को जारी की गई, ठीक एक दिन पहले जब भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इस पृष्ठभूमि में रेल मंत्रालय की यह चेतावनी और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रेलवे बोर्ड ने अपने संदेश में सभी रेलवे जोन के प्रिंसिपल चीफ ऑपरेशन मैनेजरों से कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के एजेंट रेलवे अधिकारियों को फोन कर सकते हैं और उनसे सैन्य ट्रेनों की मूवमेंट की जानकारी मांग सकते हैं। मंत्रालय ने सख्ती से कहा है कि ऐसी जानकारी केवल मिल-रेल जो भारतीय रेल की एक विशेष शाखा है जो सेना को लॉजिस्टिक सपोर्ट देती है, को ही दी जा सकती है। इसके अलावा किसी अन्य को जानकारी देना सुरक्षा उल्लंघन माना जाएगा।

रेल मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है कि वे सभी स्टाफ को इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराएं और उन्हें यह निर्देश दें कि अगर कोई भी व्यक्ति सैन्य मूवमेंट से जुड़ी जानकारी मांगे, तो उसे कोई सूचना न दी जाए। यह कदम ऐसे समय में आया, जब भारत की सुरक्षा एजेंसियां पहले से हाई अलर्ट पर हैं और दुश्मन की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए हर मोर्चे पर सतर्कता बरती जा रही है।