WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : विधा देवी खत्री के नेत्रदान से 2 लोगों को मिलेंगी नई रोशनी!

प्रेरणा बना एक महान कार्य!

731

Eye Donation : विधा देवी खत्री के नेत्रदान से 2 लोगों को मिलेंगी नई रोशनी!

Ratlam : शहर के डोंगरे नगर निवासी नत्थुमल खत्री की धर्मपत्नी एवं जितेन्द्र खत्री की माताजी श्रीमती विधा देवी खत्री के दुखद निधन के उपरांत समाजसेवी कमल खत्री एवं गिरधारीलाल वर्धानी की प्रेरणा से सम्पन्न हुआ। परिजनों की सहमति मिलते ही ‘नेत्रम संस्था’ द्वारा बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचित किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के चंचल पाटीदार और मनीष तलाच के साथ तत्परता से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूर्ण किया। इस पुण्य कार्य के समय नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, सुशील मीनु माथुर और गोपाल राठौड़ (पतरावाला) मौजूद रहे।

नेत्रम संस्था ने खत्री परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस कार्य को समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया है। संस्था ने सभी से अपील की हैं कि अधिक से अधिक लोग नेत्रदान के लिए आगे आएं और किसी के जीवन में रोशनी का कारण बनें। नेत्रदान हेतु ‘नेत्रम परिवार’ के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता हैं।

उनके मोबाइल नंबर 9993231313 हेमन्त मूणत