WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Broke the Ceasefire : दोनों देशों के DGMO में बातचीत के बाद पाकिस्तान ने फिर युद्ध विराम तोड़ा!

सांबा में ड्रोन दिखाई दिए, होशियारपुर में धमाके सुनाई दिए!

1111

Broke the Ceasefire : दोनों देशों के DGMO में बातचीत के बाद पाकिस्तान ने फिर युद्ध विराम तोड़ा!

New Delhi : सोमवार शाम 5 बजे भारत-पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) के बीच बातचीत हुई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारतीय सेना ने बताया कि डीजीएमओ की बातचीत में भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस बात पर प्रतिबद्धता जताई कि दोनों तरफ से एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी। लेकिन, पाकिस्तान ज्याद देर अपनी प्रतिबध्दता पर टिका नहीं सका।

सोमवार रात करीब 9.30 बजे जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन दिखे, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस ने मार गिराया। पंजाब के होशियारपुर में धमाके सुनाई दिए। पूरे जिले में ब्लैकआउट कर दिया गया। जालंधर में भी ड्रोन दिखाई दिए। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई (शनिवार) को शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो चुका था।

पिछले तीन दिन से तीनों सेनाओं के डीजी ऑपरेशन, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी दे रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी, इसलिए आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देना सही समझा।

ऑपरेशन सिंदूर की 7 मई को शुरुआत से अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 आर्मी और 2 बीएसएफ के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलियंस की भी जान गई है।