WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Unidentified Middle-Aged Man Dies Under Treatment : लावारिस अधेड़ का उपचार के दौरान निधन, बुद्ध पूर्णिमा पर किया अंतिम संस्कार!

1511
WhatsApp Image 2025 05 13 At 17.11.12

Unidentified Middle-Aged Man Dies Under Treatment : लावारिस अधेड़ का उपचार के दौरान निधन, बुद्ध पूर्णिमा पर किया अंतिम संस्कार!

Ratlam : शहर के छत्री पुल क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति के अस्वस्थ होने की सूचना समाजसेवी गोविंद काकानी को दूरभाष पर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा देने पर गोविन्द काकानी तत्काल जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के लिए सहयोगी भेरूलाल और सोहनलाल के सहयोग से जिला अस्पताल लेकर आए और उनका उपचार प्रारम्भ करवाया।

जानकारी देते हुए जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने बताया कि 6 मई की रात्रि 10 बजे लगभग 45-50 वर्षीय अधेड़ को गंभीर बीमारी की हालत में जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। जिनकी हालत गंभीर थी तत्काल डॉक्टर ने आइसोलेशन वार्ड में रेफर किया और उपचार प्रारम्भ किया। उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा लावारिस के परिवार और पता जानने की बहुत कोशिश की गई परंतु वह कुछ बता नहीं पाया और 8 मई की सुबह लगभग 10 बजे अधेड़ ने अंतिम सांस ली।

WhatsApp Image 2025 05 13 at 17.11.13

शहर की थाना स्टेशन रोड़ पुलिस द्वारा उसके परिजनों के बारे में जानकारी लेने के लिए 3-4 दिनों तक कोशिश की गई परंतु कोई जानकारी नहीं मिलने पर काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा श्रीमती अंजू, दीपक लाठी के आर्थिक सहयोग से शहर के महू रोड़ स्थित भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर मृतक का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन, राहुल रणदीवे, दीपक गर्ग की उपस्थिति में समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, जिला रोगी कल्याण समिति, अस्पताल प्रबंधन व पुलिस प्रशासन की और से पुष्पांजलि अर्पित की गई पश्चात विधि-विधान से मंत्रोपचार के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गोविन्द काकानी ने बताया कि यदि मृतक के परिजन मिल जाते हैं तो उन्हें अस्थि सौंप देंगे और न मिलने पर हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जन किया जाएगा!