WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Tiranga ke Rang-Viral Video: तिरंगे में कितने रंग होते हैं ? बच्चे का जवाब सुनकर रो पड़े लोग!

929

Tiranga ke Rang-Viral Video: तिरंगे में कितने रंग होते हैं? बच्चे का जवाब सुनकर रो पड़े लोग

 सोशल मीडिया की दुनिया में एक छात्र से जुड़ा वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि मासूम छात्र तिरंगे को लेकर ऐसी सोच रखता है जिसे जानकर खुद क्लास टीचर तक भावुक हो गए। वीडियो में देखेंगे कि क्लास में छात्र बैठे हैं और टीचर बच्चों से भारत के तिरंगे पर सवाल करते हैं। वो पूछते हैं तिरंगे में कितने रंग होते हैं? ज्यादातर बच्चे जवाब देते हैं, तीन। लेकिन एक मासूम छात्र बोल पड़ता है, पांच।

 

मास्साब बच्चे पर भड़कते हुए कहते हैं, यह सब मेरे ट्यूशन में नहीं आने का नतीजा है. इतना सुनते ही सभी बच्चों की हंसी छूट पड़ती है. फिर टीचर उन बच्चों को शांत करते हुए पूछते हैं- कौन से 5 रंग देख लिए तुमने. इस पर मासूम कहता है, पहला केसरिया. दूसरा सफेद, तीसरा हरा और नीले रंग का अशोक चक्र.

इतना सुनते ही मास्साब कहते हैं, ये तो चार हुए, पांचवां कौन सा है? बच्चा कहता है, पांचवां रंग लाल है सर. आखिरी बार मैंने अपने पापा को तिरंगे में लिपटे हुए देखा था. उस पर लाल रंग भी देखा था, जो पापा का खून था. बच्चे का जवाब सुनकर टीचर हिल जाता है और बेचैन हो जाता है.

यह वीडियो एक्स पर @Poojab1177 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों बार रिट्वीट किया गया है. वहीं कमेंट सेक्शन में लोग भावुक होकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, इस वीडियो ने दिल को छू लिया. मैं खुद को रोने से रोक नहीं पाया. दूसरे यूजर का कहना है, आंखें नम हैं. निशब्द कर दिया. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, जय हिंद.

Mother’s Day: बच्चे ने लिखा माँ पर निबंध , माँ ने पढ़ा ,फिर क्या हुआ ? 

वीडिओ : बेजुबान जानवरों पर अत्याचार ना करें ,लात मारने पर गुस्से में गाय ने किया पलट वार