WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

40 Thousand Rs Fine : 13 वाहनों से 40 हजार का जुर्माना वसूला, 2 स्कूली वाहन और एक ट्रक जब्त! 

लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग!

454

40 Thousand Rs Fine : 13 वाहनों से 40 हजार का जुर्माना वसूला, 2 स्कूली वाहन और एक ट्रक जब्त! 

 

Indore : यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत आज सख्त कार्रवाई करते तीन वाहनों को जब्त किया गया। कमियां मिलने पर 13 से अधिक वाहनों पर जुर्माना किया। बिना फिटनेस के 2 स्कूल बस, 1 ट्रक सहित 3 वाहन जब्त किए गए। वाहनों से 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।  बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया  की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वाहन की गति,स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है।

IMG 20250513 WA0123

दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों के साथ ही, विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज के वाहनों  की सघन जांच की जा रही है। स्कूल बसों,यात्री बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 13 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही बिना फिटनेस  के संचालित 2 स्कूल बस, 1 ट्रक सहित 3 वाहन जब्त किए। इस दौरान वाहनों से 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।