WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ensure Footpath : पैदल चलने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट का फुटपाथ तय करने का निर्देश, यह लोगों का संवैधानिक अधिकार!

898
WhatsApp Image 2025 05 15 At 17.57.04

Ensure Footpath : पैदल चलने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट का फुटपाथ तय करने का निर्देश, यह लोगों का संवैधानिक अधिकार!

अदालत ने केंद्र से कहा ‘छह महीने में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का गठन किया जाए!

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने फुटपाथ को लोगों का संवैधानिक अधिकार बताया। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पैदल यात्रियों के लिए उचित फुटपाथ सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि नागरिकों के लिए उचित फुटपाथ का होना आवश्यक है। ये ऐसे होने चाहिए कि जो दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सुलभ हों और इन पर से अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है।

WhatsApp Image 2025 05 15 at 17.57.23

जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि फुटपाथ के अभाव में पैदल यात्रियों को सड़कों पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे उनके साथ दुर्घटना की आशंका है। अदालत का मानना है कि पैदल यात्रियों को फुटपाथ का इस्तेमाल करने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीशुदा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना अवरोध वाले फुटपाथ का अधिकार निश्चित रूप से एक आवश्यक विशेषता है।

दो महीने में रिकॉर्ड पर रखने का निर्देश

अदालत की पीठ ने केंद्र को पैदल यात्रियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने दिशा-निर्देश दो महीने के भीतर रिकॉर्ड पर रखने का निर्देश दिया। पैदल यात्रियों की सुरक्षा को बहुत जरूरी मानते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फुटपाथों का निर्माण और रखरखाव इस तरह से किया जाना चाहिए कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी पहुंच सुनिश्चित हो सके।

अतिक्रमण के मुद्दों पर जोर दिया

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के गठन के लिए केंद्र को छह महीने का समय दिया तथा स्पष्ट किया कि इससे अधिक समय नहीं दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता जताई गई है। याचिका में उचित फुटपाथ की कमी और पैदल मार्गों पर अतिक्रमण के मुद्दों पर जोर दिया गया।