WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

तालाब पर मछली पकड़ने गए लोगों पर गिरी बिजली, 2 की मौत

759
WhatsApp Image 2025 05 18 At 21.56.41

तालाब पर मछली पकड़ने गए लोगों पर गिरी बिजली, 2 की मौत

झाबुआ से कमलेश नाहर की रिपोर्ट 

झाबुआ: तालाब पर मछली पकड़ने गए 4 लोगों पर आसमानी बिजली गिर गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। मामला झाबुआ जिले के खवासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ढोलखरा गांव का है।

यहाँ तालाब पर मछली पकड़ रहे चार लोगों पर आसमानी बिजली कहर बनकर गिरी।यह सभी लोग खरगोन जिले के कसरावद के बताए जा रहे हैं। यह लोग यहाँ आकर तालाब में मछली पकड़ते हैं। रविवार को अचानक बिजली इन चार लोगों पर गिरी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिनका इलाज थांदला सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है।