WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bad Touch – HM Arrested: बेड टच मामले में फरार हेडमास्टर गिरफ्तार, DEO ने किया सस्पेंड

610
WhatsApp Image 2025 05 23 At 12.11.16

Bad Touch – HM Arrested: बेड टच मामले में फरार हेडमास्टर गिरफ्तार, DEO ने किया सस्पेंड

बिलासपुर: Bad Touch – HM Arrested: बिलासपुर जिले में बेड टच के एक मामले में फरार हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया है। DEO ने हेड मास्टर को दुबारा सस्पेंड कर दिया है।

बिलासपुर जिले में तखतपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला खुड़ियाडीह में पदस्थ शिक्षक अशोक कुर्रे के खिलाफ स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं ने मारपीट और गाली गलौज सहित बेड टच की शिकायत की थी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद हुई जांच में इन आरोपों की पुष्टि भी हो गई।

इसके बाद 27 फरवरी 2025 को DEO बिलासपुर के निर्देश के बाद बीईओ तखतपुर ने इस मामले की सूचना अप्रैल अंतिम में तखतपुर पुलिस को दी।

शिक्षा को शर्मसार करने वाले मामले में भी शिक्षा विभाग ने घोर लापरवाही बरतते हुए जांच में पुष्टि होने के बाद भी पुलिस को सूचना देने में दो महीने का समय लगा दिया यानी शिक्षक को फरार होने का पूरा मौका दे दिया। बेड टच के मामले में फरार आरोपी हेडमास्टर अशोक कुर्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस शिक्षक के निलंबन को बहाल करते हुए DEO ने शासकीय प्राथमिक शाला जरेली में पदस्थापना आदेश जारी कर दिया था। फरार शिक्षक जमानत के लिए कोर्ट जा रहा था तभी आरोपी शिक्षक को तखतपुर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी को तखतपुर थाना लाकर कार्रवाई की जा रही है।

इधर DEO ने आरोपी शिक्षक अशोक कुर्रे को फिर निलंबित कर दिया है।इस मामले में थाना तखतपुर में एफआईआर क्रमांक 0199/25 के तहत प्रकरण दर्ज की गई है।