WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

अश्लील वीडियो को लेकर जारी है बबाल,मनोहर लाल धाकड़ से BJP ने झाड़ा पल्ला, कहा ये हमारे सदस्य नहीं

9355
Porn Viral Video

अश्लील वीडियो को लेकर जारी है बबाल,मनोहर लाल धाकड़ से BJP ने झाड़ा पल्ला, कहा ये हमारे सदस्य नहीं

 

मंदसौर:मंदसौर जिले के नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक घटिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर ही एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए नजर आ रहे हैं। इस कथित वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा और धाकड़ से जुड़े बड़े नेताओं में हडकंप मच गया है। इधर धाकड़ से भाजपा ने पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया है।

भाजपा का दावा है मनोहर लाल धाकड़ उनकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं। हालांकि धाकड़ के भाजपा के कई नेताओं के साथ नजदीकी संबंध हैं।

सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मनोहर लाल धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपनी कार रोकते हैं। पहले उस कार से एक महिला बिना कपड़ों के निकलती है। बाद में धाकड़ भी अर्धनंग हालत में निकलते हैं। वे दोनों बीच सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 8 लेन पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है। इस वीडियो में गाड़ी का नंबर भी दिखाई दे रहा है, जो धाकड़ के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

वीडियो के वायरल होने के बाद मंदसौर जिला भाजपा के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि मनोहर लाल धाकड़ भाजपा में न तो कोई पदाधिकारी हैं और न ही वे पार्टी के सदस्य हैं। वीडियो बहुत ही शर्मनाक है।