WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Youth Murdered Over Old Enmity : पुराने विवाद की रंजिश में युवक की हत्या करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

आरोपियों के ठिकानों पर दबिश, घटना के 6 घंटे के उपरांत पुलिस ने आरोपियों को दबोचा!

1243

Youth Murdered Over Old Enmity : पुराने विवाद की रंजिश में युवक की हत्या करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Ratlam : जिले के ग्राम बड़ोदिया में 1 महीने पहले शादी में नाचने की बात पर हुए विवाद की रंजीश को लेकर सोमवार को पुनः एक शादी में कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ। जिसमें आरोपियों द्वारा श्यामलाल भीलवाड़ा व उसके साथी मनोज भीलवाड़ा, दशरथ भीलवाड़ा, रवि भीलवाड़ा 1 महिला चेनुबाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। विवाद के दौरान मनोज पिता कारुलाल भीलवाड़ा निवासी ग्राम बड़ोदिया, दशरथ पिता ओमप्रकाश भीलवाड़ा निवासी ग्राम बड़ोदिया, संजय पिता रुपालाल भीलवाड़ा निवासी ग्राम बड़ोदिया, चेनुबाई निवासी ग्राम बड़ोदिया को ज्यादा चोंटे आने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आएं जहां डाक्टर ने श्यामलाल (26) पिता रुपालाल भीलवाड़ा निवासी ग्राम बडोदिया को मृत घोषित कर दिया एवं घायलों का उपचार जारी हैं। पुलिस ने फरियादी संजय भीलवाड़ा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 452/25 धारा 103, 109 बीएनएस का पंजीबद्ध किया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड, थाना माणकचौक, थाना दीनदयाल नगर एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र, थाना बिलपांक, चौकी बांगरोद एवं चौकी धामनोद की संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर टीम द्वारा घटना के 6 घंटों के भीतर ही घटना में संलिप्त आरोपियों में से 6 नाबालिक आरोपियों सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पकड़ाए आरोपी सुनील (22) पिता गोवर्धनलाल बोडाना निवासी ग्राम बड़ोदिया, दिलीप (27) पिता रामचन्द्र बागरी निवासी ग्राम बड़ोदिया, गौरीशंकर (20) पिता बद्री बागरी निवासी ग्राम बड़ोदिया, कान्हा उर्फ कन्हैया (20) पिता ईश्वरलाल बोडाना निवासी ग्राम बड़ोदिया तथा 6 विधि विरुद्ध बालक है तथा 2 आरोपी फरार हैं!

IMG 20250513 WA0054