WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

फरार चोरों को पकड़ने टीम तेलंगाना पहुंची, ठिकानों से हुए गायब

415
WhatsApp Image 2025 05 02 At 18.28.41

फरार चोरों को पकड़ने टीम तेलंगाना पहुंची, ठिकानों से हुए गायब

भोपाल :  राजधानी भोपाल में सुपारी लेकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम तेलंगाना पहुंच गई है। जहां पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े क्योंकि उनको भोपाल में आरोपियों के पकड़ने जाने की खबर पहले ही मिल गई थी। इसलिए वह लापता हो गए हैं। हालांकि पुलिस को आरोपियों के नाम पते पहले ही मिल गए हैं। इसलिए उन्हें पकड़ना अब पुलिस के लिए आसान है।

पुलिस के मुताबिक चोरी के आरोप में पुलिस ने यशवंत, भूपेंद्र और अभिलाष को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा किया था। गिरोह के मास्टरमाइंड अभिलाष पेशे से इंजीनियर है, और उसने ही ठेके पर तेलंगाना के चोरों को चोरी करने के लिए भोपाल बुलाया था। यहां उन्होंने आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम पांच दिन से तेलंगाना में अपना डेरा डाले हुए हैं। वह अपने ठिकानों से गायब हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगी हुई है। टीआई संजय सोनी ने बताया कि फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ओर भी माल जब्त होगा। क्योंकि चोरी का बड़ा हिस्सा उनके पास ही जाता था। पुलिस को चोरों के फुटेज भी मिल गए हैं, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।