WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Jasbir Denied Bail : ज्योति मल्होत्रा के साथ ISI के लिए जासूसी केस में घिरे यूट्यूबर जसबीर की जमानत नहीं!

जसबीर के चैनल ‘जान महल वीडियो’ के 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर!

556

Jasbir Denied Bail : ज्योति मल्होत्रा के साथ ISI के लिए जासूसी केस में घिरे यूट्यूबर जसबीर की जमानत नहीं!

New Delhi : ज्योति मल्होत्रा के साथ जासूसी मामले में फंसे पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को हरियाणा पुलिस ने 6 जून को तलब किया था। लेकिन, जांच में शामिल होने से पहले ही पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सिंह के वकील ने इस आरोप से भी इनकार किया कि जसबीर सिंह पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई का एजेंट है।

शनिवार को मोहाली की एक अदालत ने सिंह की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी। उसे चार जून को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को तीन दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सिंह को अदालत में पेश किया गया। सिंह के वकील ने बताया कि पुलिस ने उनके मुवक्किल की सात दिन की रिमांड का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने सिर्फ दो दिन की रिमांड का आदेश दिया।

रूपनगर जिले के महलान गांव का निवासी जसबीर सिंह उर्फ ‘जान महल’ (41) के यूट्यूब चैनल ‘जान महल वीडियो’ के 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह चैनल पर यात्रा और खाना पकाने से संबंधित वीडियो पोस्ट करता था। जसबीर सिंह हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा के कथित तौर पर निकट संपर्क में था, जिसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पंजाब पुलिस ने सिंह की गिरफ्तारी के बाद दावा किया था कि बल ने एक ‘आतंकवाद समर्थित जासूसी नेटवर्क’ का पता लगाया, जो आरोपी को पाकिस्तानी खुफिया और सेना के अधिकारियों से जोड़ता है। पुलिस ने बताया था कि यूट्यूबर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए कथित तौर पर जासूसी कर रहा था।

जसबीर सिंह के वकील मोहित धूपर ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अदालत में अपने मुवक्किल से मुलाकात की थी। मीडिया में ऐसा कुछ नहीं कहा जा रहा है कि वह आईएसआई एजेंट था। धूपर ने बताया कि सिंह को पंजाब पुलिस ने 17 से 30 मई तक के लिए तलब किया था। वकील ने बताया कि सिंह ने अपना मोबाइल फोन और लैपटॉप पहले ही पुलिस को दे दिया था।