WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Transfer Date Extended: MP कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की तारीख तीसरी बार बढ़ाकर अब 17 जून की

1948
WhatsApp Image 2025 06 10 At 19.24.11

Transfer Date Extended: MP कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की तारीख तीसरी बार बढ़ाकर अब 17 जून की

भोपाल। Transfer Date Extended: MP कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की तारीख तीसरी बार बढ़ाकर अब 17 जून कर दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 10 जून 2025 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों का सीधा फायदा सरकारी कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं और आदिवासी क्षेत्रों को मिलेगा, जिससे प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

WhatsApp Image 2025 06 10 at 19.33.56

मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक: बड़े फैसले-

1-तबादला अवधि बढ़ी-

सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की तारीख तीसरी बार बढ़ाकर अब 17 जून कर दी गई है। पहले यह 10 जून थी। सभी विभागों में ट्रांसफर लिस्ट इसी तारीख तक जारी हो सकेगी।

2-मजरा-टोला सड़क योजना-

राज्य के दूरस्थ और आदिवासी गांवों में 30,900 किमी नई सड़कें बनेंगी। इससे 80% आदिवासी आबादी को सीधा फायदा मिलेगा और गांव मुख्य सड़कों से जुड़ेंगे।

3-महिला वर्किंग हॉस्टल-

झाबुआ, सिंगरौली, देवास और नर्मदापुरम में 350 बेड वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल बनेंगे। ये हॉस्टल औद्योगिक क्षेत्रों में PPP मोड पर बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए 40 करोड़ रुपये की सहायता दी है।

4- किसानों को राहत-

महाराष्ट्र से आने वाली तुअर दाल पर मंडी टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इससे दाल मिलों की संख्या और उत्पादन दोनों बढ़ेंगे, किसानों और उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

5- मानसून से पहले तैयारी-

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले अपने क्षेत्रों में सभी जरूरी तैयारियां पूरी करें और जनसुविधाओं में कोई लापरवाही न हो।

6- राष्ट्रपति का दौरा-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून को बड़वानी आएंगी, जहां वे विश्व सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।
कैबिनेट बैठक में सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया