WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Enchroachment Removed: ग्वालियर में मुरार नदी बहाव क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया,जिला प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई 

986

Enchroachment Removed: ग्वालियर में मुरार नदी बहाव क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया,जिला प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई 

 

ग्वालियर: मुरार नदी के किनारे बिना अनुमति के किए गए निर्माण कार्य को जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के दल द्वारा हटाया गया। हुरावली चौराहे के समीप मुरार नदी के किनारे पर किए गए अतिक्रमण को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर संयुक्त दल द्वारा हटाया गया।

ग्राम मेहरा के सर्वे क्रमांक-726 जो श्रीमती राजकुमारी पत्नी मुलायम सिंह यादव निवासी हुरावली के नाम से भूमि स्वामी स्वतव पर राजस्व अभिलेख में दर्ज है। इनके द्वारा मुरार नदी के बहाव क्षेत्र जो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की गाइड लाइन अनुसार आने वाले वहाव क्षेत्र में भूषा भरकर मोटर कार गैरिज के रूप में व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही रही थी। जिसे दल द्वारा हटाया गया है। इसके साथ ही सिरोल के शासकीय सर्वे क्र.-154 से मुरार नदी बहाव क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई है।