WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

National Highway Case: नेशनल हाइवे के चर्चित मामले में पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार किये, 5 मोबाइल ओर 10 हजार नक़द जप्त

1067
WhatsApp Image 2025 06 15 At 18.12.23

नेशनल हाइवे के चर्चित मामले में पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार किये, 5 मोबाइल ओर 10 हजार नक़द जप्त

मामले में नया मोड़ – मनोहर धाकड़ के आवेदन पर हुई गिरफ्तारी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। नेशनल हाइवे पर हुए वाइरल वीडियो में सड़क पर अश्लीलता प्रदर्शन की चर्चा बहुत रही और इस मामले में भाजपा के मनोहर लाल धाकड़ का नाम सामने आया था बाद में स्वयं मनोहर लाल एवं उनके वकील के माध्यम से बताया गया कि चर्चित वीडियो उनका नहीं है और जबरन फंसाया जारहा है अब इस मामले में नया मोड़ आया है जब 12 जून को आवेदक मनोहर लाल धाकड़ ने पुलिस में उनके साथ ब्लैकमेलिंग की शिकायत की।

आवेदन आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील, SDOP गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर.सी. दांगी व टीम द्वारा ब्लैकमेलिंग के आरोपियो को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त वाहन, एंड्रॉइड मोबाईल फोन 5 तथा नगदी 10000 रूपये को जप्त किया है।

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12.जून को आवेदक मनोहर लाल धाकड पिता हिरालाल जाति-धाकड उम्र-47 साल निवासी-बनी थाना भावगढ जिला मन्दसौर ने बताया कि दिनांक 13.मई को अपनी मारुति बलेनो कार क्रमांक MP14CC4782 से सुबह 10.00 बजे घूमने के लिये मंदसौर से नारायणगढ़, रामपुरा, भानपुरा गया था। फिर करीब शाम 08.00 बजे मे भानपुरा पास नेशनल हाइवे 8 लाइन पर एम्बुलेंस वालो ने मेरा आपत्तिजनक वीडियो 8 लाइन सीसीटीवी केमरा मे से मोबाइल में बना लिया व थोड़े समय बाद जब मैं गाड़ी लेकर आगे जा रहा था तभी मेरी गाड़ी को क्रास करते हुये 8 लाइन की 1033 एम्बुलेंस मेरी गाड़ी के आगे लगा दी तो मैं घबरा गया। गाड़ी में से 4 व्यक्ति उतरे व मेरी गाड़ी को घेर लिया व बोले कि तुमने 8 लाइन पर जो अश्लील कांड किया है उसका हमने वीडियो बनाया है। फिर उनमें से एक लड़के बनेसिंह ने मुझे वीडियो बताया मुझ से 50 हजार रुपये की मांग की तो मैंने बोला कि मेरे पास अभी पैसे नहीं है किसी काम के 20 हजार रुपये मेरे पास पड़े हैं जो मैंने बनेसिंह नाम के व्यक्ति को दे दिये उस व्यक्ति को मैंने 20 हजार रुपये दिये तो वह बोला इनसे काम नहीं बनेगा अगर और रुपये नहीं दिये तो तेरी जान पर बन आएगी फिर बनेसिंह ने जो नंबर्स दिये थे उनपर मैंने मोबाइल फोन से 5 हजार रुपये फोन-पे ट्रांसफर किये।

मनोहरलाल धाकड़ ने मोबाइल पर पेमेंट ट्रांसफर की जानकारी भी पुलिस को दी।

आवेदक की शिकायत पर थाना भानपुरा पर अपराध धारा 294, 309(4) बीएनएस 67 आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौराने विवेचना शनिवार 14 जून को मुखबिर सुचना के आधार पर आरोपी बनेसिंह पिता हरपालसिंह चौहान उम्र 32 साल निवासी सातलखेड़ी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिसने घटना में शामिल अपने साथियों अजय मीणा, कमलेश मेघवाल, रोहित नागर, सांवरलाल माली के द्वारा उक्त घटना को घटित करना बताया जिस पर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन, एंड्राइड मोबाइल फोन 5 तथा नगदी 10000 रूपये को जप्त किया गया। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंट्रोल रूम के अनुसार पांचों आरोपी युवा और 32 से 24 वर्ष आयु के हैं इनमें चार मंदसौर जिले के भानपुरा एवं एक राजस्थान के झालावाड़ जिले का है।

पुलिस के इस सराहनीय कार्य में थाना भानपुरा पुलिस टीम साइबर टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।