WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sonam’s Look has Changed : लॉकअप में बहुत अलग दिखने लगी सोनम, हुलिया बदल गया!  

दो महिला पुलिसकर्मियों के अलावा किसी से बात भी नहीं करने दी जा रही, रोज 8 घंटे पूछताछ! 

563

Sonam’s Look has Changed : लॉकअप में बहुत अलग दिखने लगी सोनम, हुलिया बदल गया!  

 

Shillong : लोगों ने सोनम रघुवंशी के शादी के समय के जो फोटो देखे थे, अब सोनम उससे पूरी तरह बदल चुकी। सोनम को जब गाजीपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब उसने काले रंग की टी शर्ट और काला लोअर पहना था। लेकिन, अब लॉकअप में उसका गेटअप चेंज हो गया। पुलिस ने बाजार से उसके लिए सफेद रंग की टी शर्ट और भूरे रंग के लोअर खरीदे हैं। ये कपड़े सोनम की डिमांड पर दिए गए। साथ ही उसे नॉर्थ इंडियन खाना दिया जा रहा है, सुबह नाश्ता भी दिया जा रहा।

आरोपियों से पुलिस की ओर से रोज आठ घंटे पूछताछ हो रही है। सोनम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। सोनम से किसी को मिलने की इजाजत नहीं है, बस दो महिला पुलिसकर्मियों से ही वो बात कर सकती है। राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। सोनम को 10 गुणा 10 के पुलिस लॉकअप में रखा गया है। सोने के लिए एक दरी है, जिसे वो बिछाकर सोती है और ओढ़ने के लिए एक चादर दी गई।

आठ घंटे रोज पूछताछ हो रही

पुलिस का मानना है कि आरोपियों से करीब आठ घंटे रोज पूछताछ हो रही है। इसके लिए जरूरी है कि आरोपी अच्छा खाना खाए और अच्छे कपड़े पहने, ताकि पुलिस को दुश्मन न समझ कर क़त्ल की इन्वेस्टिगेशन में पूछे गए सवालों का सही सही जवाब दे। सोनम से रोज सुबह 11 से शाम 6 तक अलग अलग तरह से पूछताछ हो रही है।

सीसीटीवी कैमरों के जरिए उस पर नजर रखी जा रही है। सोनम से किसी को उससे मिलने को इजाजत नहीं है। दो महिला पुलिसकर्मियों से ही वो बात कर सकती है। पुलिस ने शिलांग के सदर थाने में सभी आरोपियों को अलग-अलग लॉकअप में रखा है। सोनम को बाकी आरोपियों से दूर रखा गया है। सोनम यहां ग्राउंड फ्लोर के लॉकअप में है, जबकि बाकी आरोपियों को फर्स्ट फ्लोर पर है।

पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी

9 जून से सोनम मेघालय पुलिस की कस्टडी में है। पहले 3 दिन ट्रांजिट रिमांड पर रही, इसके बाद 11 तारीख को शिलांग की एडीजे कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान उससे रोजाना 8 से 10 घंटे पूछताछ हो रही है। लेकिन, अभी तक सोनम का अपने प्रेमी राज से आमना-सामना नहीं हुआ। जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को आमने सामने बैठाकर एक साथ पूछताछ करेगी। क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए सोनम और सभी आरोपियों को लेकर मर्डर स्पॉट पर भी लेकर जाएगी।