WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अभी 12:30 बजे करेंगे समापन, आज 3 सत्र होंगे

2192

भाजपा पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अभी 12:30 बजे करेंगे समापन, आज 3 सत्र होंगे

 

चंद्रकांत अग्रवाल की विशेष रिपोर्ट

 

पचमढ़ी: पचमढ़ी में चल रहे भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज अभी 12:30 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इससे पहले आज के दो सत्र होंगे।

पहला सत्र हमारा विचार एवं पंच प्रण को महेंद्र सिंह और दूसरा सत्र सुबह 11:00 बजे से हमारा विचार परिवार, पंच परिवर्तन और शताब्दी वर्ष की योजना पर राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष अपने विचार प्रकट करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी उनके कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 12:10 पर पचमढ़ी हेलीपैड पर आएंगे जहां मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे।

पचमढ़ी भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता करने के बाद राजनाथ सिंह दोपहर 2:10 बजे पचमढ़ी से वापस रवाना हो जाएंगे।