WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Raid in Indore : इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा, घर और ऑफिस सील!

भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई!

1026

EOW Raid in Indore : इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा, घर और ऑफिस सील!

Indore : आर्थिक अपराध ब्यूरो ने आज सुबह इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के घर और ठिकानों पर छापा मारा। यह छापा भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति के मामले में मारा गया ₹। जांच के तहत नगर निगम स्थित उद्यानिकी विभाग के ऑफिस को सील कर दिया गया। उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के गुलमोहर एमआर-10 स्थित घर पर भी टीम ने छापामार कार्रवाई की।

IMG 20250617 WA0021

कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज़ और अहम सुराग हाथ लगने की जानकारी सामने आई हैं। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने नगर निगम स्थित उनके ऑफिस को खंगालना शुरू कर दिया। उसे भी पूरी तरह से सील कर दिया और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। इस छापे ने नगर निगम में हलचल मचा दी। ईओडब्ल्यू की टीम जांच में जुटी हुई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। आर्थिक अपराध को लेकर शिकायत मिल रही थी। उसी के आधार पर अवैध संपत्ति से संबंधित जानकारी टीम को मिली थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू टीम सर्चिंग कर रही है।