WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Air India: ज्वालामुखी फटने की खबर से दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की उड़ान वापस लौटी

869

Air India: ज्वालामुखी फटने की खबर से दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की उड़ान वापस लौटी

नई दिल्ली: दिल्ली से बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को ज्वालामुखी विस्फोट के कारण आधे रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इसकी जानकारी देते हुए बयान में कहा कि इंडोनेशिया में बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट के कारण एयर इंडिया के विमान को बुधवार को दिल्ली से बाली जाने वाली उड़ान संख्या AI 2145 को बीच रास्ते से ही राष्ट्रीय राजधानी वापस लाना पड़ा। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

मिलेगा पूरा रिफंड

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतार ली गई और सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यात्रियों को उड़ान रद्द करने या किसी और उड़ान के लिए पूरा रिफंड देने की व्यवस्था की गई है।

दरअसल 18 जून को गंतव्य हवाई अड्डे बाली के पास ज्वालामुखी विस्फोट होने की जानकारी मिलने के कारण बाली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई2145 को सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली वापस लौटने की सलाह दी गई थी। आपको बता दें कि नवंबर 2024 में इस ज्वालामुखी विस्फोटों में लोगों का रेस्कयू करना पड़ा था,वहीं विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद कई अन्तर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द हुई थी।