WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

BIOS UK Fellowship: इंदौर के डॉ प्रणव महाजन प्रतिष्ठित BIOS यूके फेलोशिप से सम्मानित

624

BIOS UK Fellowship: इंदौर के डॉ प्रणव महाजन प्रतिष्ठित BIOS यूके फेलोशिप से सम्मानित

 

इंदौर: इंदौर के डॉक्टर प्रणव महाजन को मेडवे मैरीटाइम हॉस्पिटल केंट यूके में प्रतिष्ठित BIOS यूके फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

डॉ महाजन ने कल ग्रांथम यूके में BIOSCON सम्मेलन में पेपर प्रस्तुत किया। इस सम्मेलन में 250 भारतीय ब्रिटिश ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने भाग लिया। डॉ महाजन द्वारा प्रस्तुत पेपर की चौतरफा सराहना हुई। सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने डॉ प्रणव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

IMG 20250622 WA0129

बता दें कि डॉक्टर प्रणव इंदौर में पले, बड़े और बसे हैं। वह बहुत कम उम्र में ही इंदौर के ऑर्थोपेडिक फील्ड में एक जाना पहचाना नाम बन गए हैं।उनके पिता डॉक्टर उल्हास महाजन भी जाने-माने फिजिशियन हैं।

IMG 20250622 WA0130

मीडियावाला परिवार की ओर से डॉक्टर प्रणव महाजन को लख लख बधाइयां और शुभकामनाएं.