WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Blocked Way for Officers : पूर्णिमा मेले के परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा में सवार अफसरों का होमगार्ड ने रास्ता रोका!

564
WhatsApp Image 2025 07 06 At 18.37.53

Blocked Way for Officers : पूर्णिमा मेले के परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा में सवार अफसरों का होमगार्ड ने रास्ता रोका!

अफसरों को रास्ता बदलना पड़ा, पर वे कर्तव्य देखकर खुश हुए, सम्मान करने का फैसला!

Mathura : डीएम (कलेक्टर) और एसएसपी के काफिले को होमगार्ड के एक जवान ने रोक दिया। पूर्णिमा मेले के परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा में सवार इन अफसरों को नियम बताकर आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने अपना परिचय भी दिया, पर इस जवान ने नियम नहीं तोड़ने दिया। मजबूरन दोनों अफसरों काे अपना रास्ता बदलना पड़ा। लेकिन, होमगार्ड जवान की कार्यशैली से वे इतने प्रभावित हुए कि उसे सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस दाैरान अपर कलेक्टर पंकज वर्मा के साथ अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

यह घटना शनिवार शाम की है। यहां मुड़िया मेला आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं का दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। 11 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिरिराज की परिक्रमा करने आ रहे हैं। शनिवार शाम कलेक्टर सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार अधीनस्थों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने निकले।

अफसरों का काफिला जैसे ही राधाकुंड से गोवर्धन की ओर आगे बढ़ा, तभी रास्ते में बागड़ी प्याऊ तिराहे पर बैरियर मिल गया। बैरियर पर तैनात होमगार्ड महेंद्र सिंह ने काफिले को रोक दिया। अफसरों ने अपना परिचय दिया, लेकिन होमगार्ड ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें आगे नहीं जाने दिया। होमगार्ड ने अधिकारियों को बताया कि परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा पूर्णतया प्रतिबंधित है।

मुड़िया मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान रखते हुए पुलिस प्रशासन के बड़े अफसरों ने ही परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। होमगार्ड की कार्यशैली से खुश होकर अधिकारियों ने उसकी पीठ थपथपाई। एसएसपी श्लोक कुमार ने होमगार्ड को सम्मानित करने की बात कही। इसके बाद अफसरों ने नियमों का पालन करते हुए रास्ता बदल लिया।