WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Flights from Indore to 3 Cities Suspended : इंदौर से 1 अगस्त से उदयपुर, नासिक और जोधपुर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं मिलेगी!

इंडिगों ने इन रूट्स पर पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों की टिकटें भी रद्द कर दी!

554
WhatsApp Image 2025 07 08 At 12.04.23 AM 1

Flights from Indore to 3 Cities Suspended : इंदौर से 1 अगस्त से उदयपुर, नासिक और जोधपुर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं मिलेगी!

Indore : एक अगस्त से अगस्त इंदौर से उड़कर नासिक, उदयपुर या जोधपुर जाने वाले यात्रियों को सीधी उड़ान नहीं मिलेगी, क्योंकि इंडिगों इन उड़ानों को बंद करने जा रही हैं। कंपनी ने इन रूट्स की बुकिंग भी बंद कर दी। इससे पहले इंडिगों ने कोलकाता और जम्मू की उड़ानें भी बंद की थी। यहां जाने वाले यात्रियों को अब इन शहरों तक पहुंचने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स का विकल्प तलाशना होगा। हालांकि, इन फ्लाइट्स को बंद करने का कोई स्पष्ट कारण कंपनी की ओर से नहीं बताया गया।

बंद की जाने वाली तीन फ्लाइट्स में से पहली हैं जोधपुर फ्लाइट (6E-7358/7359) जो सुबह 10:40 बजे इंदौर से रवाना होकर 12:20 बजे जोधपुर पहुंचती थी। वापसी में यह दोपहर 12:45 बजे जोधपुर से उड़कर 1:15 बजे इंदौर आती थी। दूसरी फ्लाइट है इंदौर से उदयपुर (6E-7348/7424) जो दोपहर 2:40 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:40 बजे उदयपुर पहुंचती थी। वहां से शाम 4:20 बजे रवाना होकर 5:25 बजे इंदौर आती थी। तीसरी फ्लाइट नासिक (6E-7109/7155) जाने वाली थी, जो दोपहर 2:45 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:55 बजे नासिक पहुंचती थी। नासिक से शाम 4:15 बजे उड़ान भरकर 5:25 बजे इंदौर लौटती थी। यह सभी उड़ानें 1 अगस्त से बंद की जा रही हैं।

ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि शिर्डी और नासिक जैसे धार्मिक स्थलों और जोधपुर जैसे पर्यटन स्थलों के लिए सीधी उड़ानें यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक थीं। इन फ्लाइट्स के बंद होने से यात्रियों को परेशानी होगी। इंडिगों ने इन रूट्स पर पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों की टिकटें भी रद्द कर दी। उन्हें रिफंड के साथ कनेक्टिंग फ्लाइट्स का विकल्प भी दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ऑफ-सीजन में यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है।

2 उड़ानें इंडिगों पहले ही बंद कर चुकी
एक अगस्त से तीन शहरों की उड़ानें बंद करने से पहले ही इंडिगो ने 1 जुलाई से जयपुर और अहमदाबाद की भी 1-1 उड़ानें बंद की हैं। जून तक इंदौर से अहमदाबाद के लिए तीन और जयपुर के लिए दो उड़ानें रोज उपलब्ध थीं। इनमें से अहमदाबाद की सुबह और जयपुर की रात की फ्लाइट को बंद कर दिया गया। बताया गया कि ये उड़ानें एयरक्राफ्ट की कमी के चलते बंद की गई हैं।

कई शहरों से पहले भी इंदौर का हवाई संपर्क टूटा
इससे पहले इंदौर से प्रयागराज, वाराणसी, जम्मू, ग्वालियर, भोपाल, सूरत, राजकोट, बिलासपुर, अमृतसर, किशनगढ़, बेलगावी और गोंदिया जैसे शहरों के लिए उड़ानें बंद हो चुकी हैं। हाल ही में जयपुर, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए चलने वाली अतिरिक्त फ्लाइट्स को भी बंद कर दिया गया। इसका सीधा असर इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पर पड़ेगा और फ्लाइट की संख्या भी कम होगी।