WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सांसों का ऋण उतारने, हर व्यक्ति करें वृक्षारोपण- संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप!

471
WhatsApp Image 2025 07 15 At 18.56.34

सांसों का ऋण उतारने, हर व्यक्ति करें वृक्षारोपण- संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप!

स्वर्गीय झमकलाल वोहरा रोटरी मिनी जंगल में पौधारोपण!

Ratlam : रोटरी सोश्यल वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट रतलाम द्वारा संचालित रोटरी मिनी जंगल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के मुख्य आतिथ्य, डीआरएम अश्विनी कुमार के विशिष्ठ आतिथ्य एवं वन विस्तार अधिकारी विष्णुलाल पाटीदार, एसडीओ वन-विभाग प्रदीप कछावा के आतिथ्य में संपन्न इस कार्यक्रम में मिनी जंगल का नामकरण प्रमुख दानदाता रितेश वोहरा के पिताजी स्वर्गीय श्री झमकलाल वोहरा के नाम पर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिद्धार्थ काश्यप ने कहा कि प्रकृति ने हमको बहुत कुछ दिया हैं। हमारी सांसे भी प्रकृति की ही देन हैं और इन सांसों का ऋण उतारने के लिए हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह वृक्षारोपण करें। इससे धरती समृद्ध होगी और सबको जीने का अधिकार मिलेगा। सभी लोग सांसों का ऋण उतारने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करें। डीआरएम अश्विनी कुमार ने कहा कि मनुष्य ही सर्वाधिक प्रकृति का दोहन कर रहा हैं। आज की तमाम विपरीत स्थितियों के लिए सभी जिम्मेदार हैं। प्रकृति को बचाने के लिए सबको आगे आना चाहिए।

WhatsApp Image 2025 07 15 at 18.56.34 1

ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदिया ने बताया कि ट्रस्ट को वन-विभाग द्वारा 1 लाख 30 हजार वर्ग फीट भूमि आवंटित की गई है। इस भूमि पर ट्रस्ट द्वारा चरणबद्ध रूप से अनुमानित 5 हजार पौधों का रोपण कर मिनी जंगल के रूप में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में यह स्थान रतलाम व आस-पास के नागरिकों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारी मनोज छाबड़ा, पियुष पाण्डे, वन-विभाग के चिन्मय मिस्त्री, रोटरी क्लब रतलाम अध्यक्ष हरीश वर्मा, सचिव दीपक पंत, अशोक तांतेड़, सुशील छाजेड़, समाजसेवी रुमी भाई, भारतभुषण देवड़ा, विजय शिवानी, सुरेश बरमेचा, प्रखर डफरिया, संजय गोधा, अजीत छाबड़ा, अनुप सेठिया, ट्रस्ट एवं क्लब के सदस्यगण उपस्थित रहे!