WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big Police Action: लाल चंदन की तस्करी करते हुए 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2260 kg चंदन जप्त,अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन साढ़े 4 करोड़ रुपए

821
WhatsApp Image 2025 07 17 At 17.41.37

Big Police Action: लाल चंदन की तस्करी करते हुए 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2260 kg चंदन जप्त, अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन साढ़े 4 करोड़ रुपए

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले के थाना पिपलियामंडी पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान बुधवार रात आयशर ट्रैक्टर में अवैध परिवहन किया जा रहा कीमती लाल चंदन को जप्त किया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया जबकि एक आरोपी फरार है।

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जप्त किया रक्त चंदन का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

पुलिस के अनुसार फिल्मो से अभिप्रेरित होकर लाल चंदन की तस्करी करते हुए ये तस्कर गिरफ्तार किये गए हैं। इस तस्करी में अंतरराज्यीय स्तर पर गिरोह के रूप में काम किया जाने का अनुमान है आरोपियों से पूछताछ जारी है।

WhatsApp Image 2025 07 17 at 17.42.10

नरेन्द्र सोलंकी SDOP मल्हारगढ़ एवं थाना पिपलिया मंडी निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में थाना पिपलिया मण्डी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार 16 जुलाई रात को वाहन चैकिंग के दौरान आयशर ट्रेक्टर क्र MP 44 AB 7371 से अवैध रक्त चंदन (लाल चंदन) की तस्करी करते हुये तस्करो को मय़ अवैध चंदन के धर दबोचा। कार्यवाही मे पुलिस के द्वारा कुल 180 चंदन के गठ्टे जिनका कुल वजन 2260 किलोग्राम जिनकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जप्त रक्तचंदन में आरोपी यतिन्द्र पिता विष्णुलाल राठोर जाति सरगरा उम्र 34 वर्ष एवं अजय पिता श्यामलाल जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासीगण दलपतपुरा थाना जीरन से जप्त किया गया तथा अन्य आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजु भाई उर्फ सलीम भाई पिता सालीग्राम पाटीदार निवासी गोगरपुरा के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5) BNS एवं म.प्र. वन उपज अधिनियम 2000 की धारा 21,22 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26,33,42 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना जारी है।

एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेंद्र सोलंकी एवं थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के मुताबिक जप्त चंदन के बारे में आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिंवाशु मालवीय, नितिन कुमावत, संतोष मुनिया, वसीम खान, जीवन राठौर, पुष्पेन्द्र सिंह, विनोद नामदेव (थाना दलोदा) वीपी सिंह (कोतवाली) उदल सिंह, दिलीप मेघवाल सराहनीय योगदान रहा। पुलिस कप्तान अभिषेक आनंद ने इस कार्यवाही पर पुलिस टीम को बधाई दी है।

पुलिस ने बताया कि विशेष यह है कि जप्त किया गया रक्त चंदन भारत मे मुख्यतः आंध प्रदेश मे दक्षिणी पूर्वी घाट की शेषाचलम वेलिगोडा लंकामला और पालकोडा पर्वत श्रृंखलाओ मे पाया जाता है। यह एक स्थानीय प्रजाति है जो केवल इसी विशिष्ठ क्षेत्र मे पाई जाती है।