WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कर्मचारियों को इकट्ठा कर निकाला जुलूस, CMO निलंबित

452
Suspend

कर्मचारियों को इकट्ठा कर निकाला जुलूस, CMO निलंबित

भोपाल: नगर पालिका परिषद बीना के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामप्रकाश जगनेरिया को निकाय के कर्मचारियों को एकत्रित कर शहर में जुलूस निकालकर नारेबाजी करना भारी पड़ गया। नगरीय प्रशासन विभाग ने उनके इस कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए सस्पेंड कर दिया है।

नगरीय प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त कैलाश वानखेड़े ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर ने 18 जुलाई को नगरीय विकास एवं आवास संचालनालय को इस संबंध में जांच प्रतिवेदन सौपा था। इसमें बताया गया था कि सागर जिले की बीना नगर पालिका परिषद बीना के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामप्रकाश जगनेरिया ने निकाय के सभी कर्मचारियों को एकत्रित किया और सामूहिक जुलूस शहर में निकालकर नारेबाजी कर अशोभनीय कृत्य किया था। रामप्रकाश जगनेरिया ने शासन के नियमों का उल्लंघन किया है।

विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के प्रतिकूल माना है। इसको लेकर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत रामप्रकास जगनेरिया प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका बीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में जगनेरिया को संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय विकास एवं आवास सागर संभाग में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसका भुगतान नगर पालिका परिषद बीना जिला सागर से होगा।