WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Indore News: श्रीमद भागवत गौशाला कनाड़िया में पूर्व IAS, SAS और अन्य अधिकारियों ने 500 पौधों का रोपण किया गया

917

Indore News: श्रीमद भागवत गौशाला कनाड़िया में पूर्व IAS, SAS और अन्य अधिकारियों ने 500 पौधों का रोपण किया गया

इंदौर: श्रीमद भागवत गौशाला ,ग्राम कनाड़िया, तहसील कनाड़िया व जिला इंदौर में गौशाला समिति के सदस्यों और पूर्व IAS,SAS और अन्य अधिकारियों ने 500 पौधों का रोपण किया गया। इन अधिकारियों में पूर्व IAS अधिकारी नरेन्द्र सिंह परमार,डॉ रजनीश श्रीवास्तव सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर, ओपी श्रीवास्तव सेनि अपर कलेक्टर, रविन्द्र श्रीवास्तव सेनि अपर आयुक्त सेल्स टैक्स, अखिल कुमार वर्मा,संचालक वित्त ,उच्च न्यायालय, इंदौर,आरएन सक्सेना सेनि वन संरक्षक,जितेन्द्र वर्मा,सेनि तहसीलदार,सुरेश रेवाल,सेनि आयुक्त, नगर निगम ने पौधे रोपे।इसके साथ ही कार्यक्रम में 100 से अधिक वॉलंटियर्स ने सहभागिता की।

IMG 20250721 WA0012

इस मौके पर नीम,करंज,अशोक, बरगद,पीपल,कचनार,अंजन,जामफल,आम,जामुन इमली आदि के पौधों का रोपण किया गया। इस वर्ष गोशाला में 5000 वृक्ष रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। शेष पौधों को लगाने का कर्मचारी है और यह हर सप्ताह किया जा रहा है।

बताया गया है कि प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण करते हुए अभी तक गौशाला में लगभग 25,000 पौधे लगाए जा चुके हैं जो विभिन्न आकार प्राप्त कर चुके हैं।

कार्यक्रम में गौशाला समिति के अध्यक्ष भुवान सिंह, निर्भय सिंह सोलंकी, दशरथ मंडलोई, ओमप्रकाश मंडलोई, मुकेश चौहान ,चन्दर सिंह मंडलोई,मनोहर मंडलोई उपस्थित रहे।

IMG 20250721 WA0008

इस मौके पर आलोक सिंगी, मिताशा फाउंडेशन,रोटरी क्लब से अनीश मलिक,चित्रांश सोशल एंड कल्चरल क्लब के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, श्रीमती संतोष मकवाना,पुंडरिक शुक्ला,डॉ विजय कुमार साल्विया,इल्वा के अध्यक्ष इसहाक चौधरी,सौरभ बारगल,इंद्रपाल विक्की,आदि भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी वृक्षारोपण किया।