WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Honeymoon Murder Case : सोनम रघुवंशी को जेल में एक महीना पूरा हुआ, पर तेवर नहीं बदले!

918
WhatsApp Image 2025 07 22 At 14.39.53

Honeymoon Murder Case : सोनम रघुवंशी को जेल में एक महीना पूरा हुआ, पर तेवर नहीं बदले!

राजा की हत्या का किसी से जिक्र नहीं करती, परिवार से भी दूरी बना ली!

Shillong : शिलांग में हुए हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का पुलिस की कैद में एक महीना पूरा हो गया। पति राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम आरोपी है। शिलांग की जेल में सोनम रघुवंशी को एक महीना हो गया, लेकिन उसके तेवरों में कोई अंतर नहीं आया।

पुलिस की कैद में रहकर भी उसमें कोई बदलाव नहीं आया। उसे अपने पति को मारने का भी कोई पछतावा भी नहीं है और न उसके परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने आया। सोनम जेल के माहौल में भी ढल गई है। अन्य महिला कैदियों के साथ वह अच्छी तरह घुल-मिल गई और हर रोज सुबह ठीक समय पर उठती है और जेल मैनुअल का पालन करती है।

राजा की हत्या पर जिक्र नहीं

जानकारी के अनुसार, सोनम अपने पति की हत्या के बारे या निजी जीवन के बारे में किसी भी कैदी या जेल प्रशासन से बात नहीं करती है। वह जेल वार्डन के कार्यालय के पास रह रही है और दो विचाराधीन महिला कैदियों के साथ जगह साझा कर रही है। सोनम को अभी तक जेल के अंदर कोई काम नहीं सौंपा गया है, लेकिन उसे सिलाई और कौशल विकास से जुड़े अन्य काम सिखाए जाएंगे।

उसने परिवार दूरी बनाई

विचाराधीन कैदी होने के नाते जेल नियमों के अनुसार, सोनम अपने परिवार के सदस्यों से मिल सकती है। लेकिन, उसने किसी से मुलाकात या फोन नहीं किया है। जबकि, कुछ जानकारियों में यह भी कहा गया कि उसे हर सप्ताह परिवार से बात करने की अनुमति है और उसने बात भी की। लेकिन, जेल सूत्रों ने इस बात की पुष्टि नहीं की। राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। नौ दिन बाद दोनों 20 मई को मेघालय में अपने हनीमून के लिए रवाना हुए। इसके बाद खबर आई कि दोनों लापता हो गए।

उनसे संपर्क न कर पाने पर उनके परिवारों ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद लापता का मामला हत्या में बदल गया, जब राजा का शव 2 जून को एक खाई में मिला। 7 जून की रात सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर बेहोशी की हालत में मिली। उसे इलाज के लिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम के प्रेमी राज सहित बाकी तीन हत्यारों को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।