WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

8 Killed in Wall Collapse : 50 फुट ऊंची दीवार गिरने से दिल्ली के हरिनगर में बड़ा हादसा, दो महिलाओं समेत 8 की मौत!

झुग्गियों के ऊपर समाधि की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ!

622

8 Killed in Wall Collapse : 50 फुट ऊंची दीवार गिरने से दिल्ली के हरिनगर में बड़ा हादसा, दो महिलाओं समेत 8 की मौत!

New Delhi : हरीनगर में शनिवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से हादसा हो गया। जैतपुर थाना स्थित हरीनगर के बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल की दीवार गिर गई। इसके नीचे 8 लोग दब गए। इस हादसे में सभी आठ घायलों की मौत हो गई। मारे गए 8 लोगों में तीन पुरूष हैं, दो महिलाएं हैं और दो लड़कियां और एक लड़का है। सात की मौत के बाद एक घायल हाशिबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने भी दम तोड़ दिया है। दिल्ली दमकल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर हादसे में सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे में मारे गए 8 लोगों के नाम हैं शबीबुल 30, रबीबुल 30, मुत्तु अली 45, रुबीना 25, डॉली 25, रुखसाना 6, हसीना 7 और हाशिबुल। घटना के अनुसार जैतपुर थाना इलाके में शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब हरी नगर गांव इलाके के पीछे झुग्गियों के ऊपर समाधि की दीवार गिर जाने से दो बच्चे समेत आठ लोग अंदर दब गए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस घटना के बाद तमाम विभाग मौके पर मौजूद हैं।

मौत की जानकारी से पहले एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा था कि यहां एक पुराना मंदिर है और उसके बगल में पुरानी झुग्गियां हैं। जहाँ कबाड़ी रहते हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई। हादसे के दौरान आठ लोग फंस गए, जिन्हें बचाकर अस्पताल ले जाया गया। हमें नहीं पता कि कितने लोग मारे गए। लेकिन, 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो शायद बच न पाएं। हमने अब इन झुग्गियों को खाली करा दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। इससे पहले, दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित हरि नगर में एक इमारत गिरने की सूचना मिली थी। बाद की जांच में पता चला कि यह घटना इमारत गिरने की नहीं, बल्कि दीवार गिरने की थी।