WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Amka-Jhamka Temple : शनिवार को शाम 5 बजे ‘अमका -झमका मंदिर’ आएंगे मुख्यमंत्री!

799
WhatsApp Image 2025 08 15 At 19.57.50

Amka-Jhamka Temple : शनिवार को शाम 5 बजे ‘अमका -झमका मंदिर’ आएंगे मुख्यमंत्री!

यहां ‘देवी लोक’ बनाने की मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा को आकार मिलने के आसार!

अमझेरा से गोपाल खंडेलवाल की रिपोर्ट

Amjhera (Dhar) : शनिवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अमका झमका तीर्थ पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी वे जन्माष्टमी पर इस तीर्थ स्थल पर आ रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री देर शाम यहां पहुंचेंगे और दर्शन कर मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद यहां से नगर के मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टेंड स्थित राजा बख्तावर सिंह के किले पर पहुंचेंगे।

यहां राजा बख्तावर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। यहां 1857 की क्रांति के प्रथम क्रांतिकारी शहीद राजा बख्तावर सिंह के बलिदान की गाथा का भी वर्णन किया जाएगा। महल परिसर सहित माता अमका झमका तीर्थ पर मुख्यमंत्री के आने की तैयारी जोर शोर से की जा रही हे।

बताया जा रहा कि श्रीकृष्ण रुक्मणि हरण स्थल को संवारने का जिम्मा पर्यटन विभाग को सौंपा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने ‘अमका- झमका’ तीर्थ के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी। श्री कृष्ण रुक्मणी हरण स्थल माँ अमका – झमका तीर्थ के जीणोद्धार को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सूत्रों के मुताबिक पर्यटन विभाग को तीर्थ संवारने का जिम्मा मिल सकता हे।

बताया गया कि मुख्यमंत्री इस बार कोई घोषणा कर सकते हैं। प्रशासन भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है। कहा जा रहा है कि यहां ‘देवी लोक’ बनाए जाने की योजना है। मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए उचित ठहरने की व्यवस्था, सुलभ शौचालय, यात्री निवास, सहित अन्य योजनाएं बनाई जा सकती है।