WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ganesh Utsav Organised : विद्युत वितरण कंपनी में 1957 से जारी दस दिवसीय गणेशोत्सव इस बार भी होगा आयोजित!

890
WhatsApp Image 2025 08 18 At 19.13.51

Ganesh Utsav Organised : विद्युत वितरण कंपनी में 1957 से जारी दस दिवसीय गणेशोत्सव इस बार भी होगा आयोजित!

विद्युत मंडल स्थित श्रम कल्याण गणेशोत्सव समिति की बैठक संपन्न!

Ratlam : मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी में आगामी गणेशोत्सव पर्व को धूम-धाम से मनाने हेतु श्रम कल्याण समिति की बैठक श्रम कल्याण केंद्र पर संपन्न हुई। बैठक में 10 दिवसीय उत्सव धूम-धाम से मनाने का निर्णय पारित हुआ। 10 दिवसीय उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, चेयर रेस, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, गीत-संगीत निशा, सुंदरकांड सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी देते हुए संजय कुमार वोहरा ने बताया कि विद्युत मंडल प्रांगण में प्रथम गणेशोत्सव की स्थापना रतलाम बिजली कंपनी के चलते वर्ष 1957 में लगभग 68 वर्ष पूर्व हुई थी। जब से लगातार यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा हैं, यहां प्रतिदिन सुबह शाम विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता हैं।

WhatsApp Image 2025 08 18 at 19.13.51 1

वर्षों पहले गणेशोत्सव विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन सज्जन मिल तथा अन्य उपक्रमों की भांति बेंड-बाजों से विद्युत मंडल की भी झांकीयां निकाली जाती थी तत्पश्चात श्री गणेशजी का विसर्जन किया जाता था। बैठक में विभिन्न कार्यालयों के समिति प्रमुख महेन्द्र जैन- कार्यपालन यंत्री, प्रीति पंड्या- लेखाधिकारी, गौरीशंकर साकेत- सहायक प्रबंधक, संजय कुमार वोहरा, मोहनलाल जाधव, राजेश जोशी, नरेश गहलोत, निखिलेश शर्मा, अरविंद गहलोत, आदित्य क्षोत्रिय, पराग मग, राजकुमार वर्मा, अमित पाटीदार, राकेश निंबोला आदि मौजूद थे!